Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी मंत्री ने विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा की:बोले- मेरठ में सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी मिलेगी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने मेरठ के सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि विकास और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल और विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से संचालित करने पर जोर दिया। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण, एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग जैसे कार्य नियमित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने भूसा बैंक संचालन और पर्याप्त भूसा स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा। जिला पूर्ति अधिकारी को एक महीने के भीतर सभी रिक्त दुकानों का आवंटन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। गैस आपूर्ति नियमित रखने और होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने मेरठ की पहचान नौचंदी मेले को भव्यता के साथ आयोजित करने पर भी बल दिया। इस अवसर पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, सीडीओ नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंद पड़े कुएं में मिला 20 दिन पुराना सड़ा-गला शव:मेरठ के अतराडा गांव में खेत में बने नलकूप के झेरे से आ रही थी दुर्गंध, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    सपा का झंडा जलाते समय दुपट्टे में लगी आग:मुरादाबाद में पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment