Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंद रेलवे फाटक पर ट्रक ने वाहनों को टक्कर मारी:बरेली में घोड़ा-बग्गी समेत 5 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के मीरगंज में शुक्रवार मध्य रात्रि धनेटा फाटक, शीशगढ़ रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। रेलवे फाटक बंद होने के कारण खड़ी ईको कार और घोड़ा-बग्गी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में घोड़ा-बग्गी चालक सहित कई लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में घोड़ा-बग्गी चालक मोबिन शाह (35 वर्ष) पुत्र खलील शाह, निवासी सोरहा, थाना फतेहगंज पश्चिमी शामिल हैं। इनके अलावा अंकित (14 वर्ष) पुत्र राजीव, विनोद (35 वर्ष) पुत्र जगदीश, कमलेश (12 वर्ष) पुत्र रूपचंद्र (गंभीर रूप से घायल) और लवकुश (22 वर्ष) पुत्र सेवाराम, निवासी चकरपुर, थाना भमौरा, जनपद बरेली भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, ईको कार में सवार लोग गांव चनेटा से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। धनेटा रेलवे फाटक बंद होने के कारण ईको कार, घोड़ा-बग्गी और अन्य कई वाहन वहां रुके हुए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और खड़े वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घोड़ा-बग्गी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए राजश्री हॉस्पिटल और नवोदय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। हादसे के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में सीडीओ ने खालागांव में सुनी जनसमस्याएं:बोले- समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
    Next Article
    कन्नौज में मौरंग लदा डंपर पलटा:बाइक सवार गंभीर घायल, लोगों के दबे होने की आशंका पर जेसीबी से हटवाई गई मौरंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment