Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में सीडीओ ने खालागांव में सुनी जनसमस्याएं:बोले- समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के विकासखंड संदलपुर की ग्राम पंचायत खालागाँव में शुक्रवार को 'ग्राम चौपाल' का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) विधान जायसवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चौपाल की अध्यक्षता की। चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पेयजल, जर्जर सड़कें, बिजली आपूर्ति, आवास आवंटन, पेंशन और मनरेगा भुगतान जैसी विभिन्न समस्याओं को सीडीओ के समक्ष रखा। शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन और राशन योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों का सत्यापन पूरी पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। इसके साथ ही, ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। चौपाल के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देते हुए गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी ने गांव में चल रहे विकास कार्यों, पेयजल आपूर्ति और विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मूलभूत सुविधाओं में जो भी कमियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किडनैपर समझ तलाश कर रही थी पुलिस...बच्ची को थाने छोड़ा:सहारनपुर में गैस एजेंसी में KYC कराने गया था युवक, सीसीटीवी में गोद में ले जाता दिखा था
    Next Article
    बंद रेलवे फाटक पर ट्रक ने वाहनों को टक्कर मारी:बरेली में घोड़ा-बग्गी समेत 5 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment