Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा सीएचसी में मोबाइल टॉर्च से घायलों की ड्रेसिंग:वीडियो सामने आने पर सीएमओ ने जांच के आदेश दिए

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अस्पताल के अंदर घायलों का इलाज मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में किया जा रहा है। यह घटना स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को उजागर करती है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अंधेरे में एक घायल मरीज की मरहम पट्टी मोबाइल टॉर्च की रोशनी के सहारे की जा रही है। जबकि सरकार सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इनवर्टर और पावर बैकअप की पर्याप्त सुविधा होने का दावा करती है। नरैनी सीएचसी में मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर यह वीडियो सवाल उठाता है। इस मामले में जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विजेंद्र सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो 10 मार्च का है और उनके संज्ञान में अब आया है। सीएमओ के अनुसार, सीएचसी नरैनी में इनवर्टर और पावर बैकअप की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। डॉ. विजेंद्र सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो में मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में इलाज किए जाने के संबंध में सीएचसी नरैनी के जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा की 400 मस्जिदों में हुई जुमा अलविदा की नमाज:शाही जामा मस्जिद पर मांगी देश में अमन और चैन की दुआ
    Next Article
    हरियाणा में बादशाह की गिरफ्तारी का आदेश:महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं- पंचकूला-पानीपत SP पासपोर्ट भी जब्त करें, आज पेश नहीं हुए थे सिंगर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment