Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा की 400 मस्जिदों में हुई जुमा अलविदा की नमाज:शाही जामा मस्जिद पर मांगी देश में अमन और चैन की दुआ

    9 hours ago

    1

    0

    रमजान महीने में आगरा की 400 से अधिक मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज हुई। इस दौरान देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई। शाही जामा मस्जिद पर काफी संख्या में अकीकतमंद पहुंचे। यहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। किसी भी मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज नहीं हुई। अधिकांश मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, नगर निगम ने मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। देखिये शाही जामा मस्जिद की तस्वीरें... शहर की विभिन्न मस्जिदों पर अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। अधिकांश अकीकतमंद नया कुर्ता-पायजमा पहनकर नमाज पढ़ने पहुंचे। शाही जामा मस्जिद पर दोपहर 1.45 बजे से नमाज हुई। मगर, यहां एक बजे से ही नमाजी पहुंचने लगे थे। चिम्मन चौराहा से मदिया चौराहा के बीच वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। चार पहिया तो दूर, दोपहिया वाहन तक नहीं निकले दिए। नमाजी भी पैदल ही शाही मस्जिद तक पहुंचे। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया-जुमा अलविदा के अवसर पर मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत आसपास की सड़कों और गलियों की सफाई कराने के साथ ही फोगिंग भी कराई गई है। उन्होंने बताया कि नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने को देखते हुए मस्जिदों के आसपास चूने का छिड़काव भी कराया गया है, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम की टीमें शुक्रवार को अलग सुबह ही नमाज से पहले ही संबंधित क्षेत्रों में साफ-सफाई, कूड़ा उठान, फोगिंग और चूने के छिड़काव का कार्य पूरा कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में अलविदा जुमे की नमाज अदा:मस्जिदों में उमड़ी भीड़; अमन-चैन की दुआ मांगी गई, गाइड लाइन का रखा गया ध्यान
    Next Article
    बांदा सीएचसी में मोबाइल टॉर्च से घायलों की ड्रेसिंग:वीडियो सामने आने पर सीएमओ ने जांच के आदेश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment