Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बठिंडा में किसानों का पुलिस से बड़ा टकराव:पत्थरबाजी हुई तो आंसू गैस के गोले दागे; पटियाला-संगरूर में भी झड़प, कई किसान हिरासत में

    9 hours ago

    1

    0

    बठिंडा के जियोंद गांव के पास पुलिस और किसानों के बीच भारी टकराव हो गया। किसानों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उन पर पथराव कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस टकराव में पुलिस और किसानों की ओर से कई लोग घायल हुए हैं। जबकि, कुछ को गैस चढ़ गई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर किसानों को फौरन सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। SSP ज्योति यादव ने कहा कि स्थिति कंट्रोल करने के लिए पुलिस अपने हाथों का इस्तेमाल कर रही है। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन (BKU) एकता उगराहां के नेतृत्व में बठिंडा शहर की ओर निकाले गए मार्च को पुलिस ने रोक दिया। किसान बठिंडा में डिप्टी कमिश्नर (DC) के ऑफिस के बाहर धरना देने जा रहे थे। जिसके बाद किसान रामपुराफूल से पहले बठिंडा-चडीगढ़ हाईवे पर अपनी मांगों को लेकर धरना देकर बैठ गए। पुलिस फोर्स किसानों को रोकने के लिए पहुंची, लेकिन किसान नहीं माने। उधर, हाईवे जाम होने के कारण पुलिस ने बठिंडा से चंडीगढ़ जाने वाले ट्रैफिक को गांवों के रास्ते से डायवर्ट किया गया है। इसी दौरान बठिंडा आ रहे किसानों के साथ पटियाला के समाना में पुलिस के साथ झड़प हुई। जिसके बाद पुलिस ने किसानों को डिटेन किया है। इसके अलावा संगरूर के गांव शेरों में भी किसानों के बीच धक्कामुक्की हुई। जिसके बाद कई किसान हिरासत में लिए गए हैं। किसानों की मुख्य मांग जेल में बंद उनके 2 साथियों, बलदेव सिंह (गांव चाओके) और शगनदीप सिंह (गांव जियोंद) की तत्काल रिहाई है। ये दोनों 9 महीनों से अधिक समय से जेल में हैं। प्रदर्शन से जुड़ीं PHOTOS…. क्या है पूरा मामला… 6 फरवरी को भी झड़प हुई, आंसू गैस छोड़ी आज डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाना था। इससे पहले 6 फरवरी को भी इसी जगह पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी, जिसमें पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे। प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीनी रोबोट, ड्रोन को अपना बताकर विवाद में गलगोटिया यूनिवर्सिटी:स्टाफ ने AI एक्सपो में स्टॉल खाली किया; पवेलियन की बिजली कटी
    Next Article
    जिस पटाखा फैक्ट्री में 7 लोग जिंदा जले,उसके मालिक-मैनेजर गिरफ्तार:प्लॉट मालिक के घर पहुंची पुलिस, एक आरोपी भिवाड़ी DST के हेड कॉन्स्टेबल का भाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment