Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैठक से अनुपस्थित एक्सईएन पर समिति नाराज:विधानमंडल समिति ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम द्वारा विभिन्न विभागों और जनपद की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में पर्यटन विकास निगम के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) की अनुपस्थिति पर समिति ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। बैठक में समिति की सभापति मनीषा अनुरागी तथा सदस्यगण गौरीशंकर वर्मा, मनीष रावत एवं तूफानी सरोज का पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, इत्र और इमरती भेंट कर स्वागत किया गया। सभापति ने उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण निगम के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सेतु निर्माण के साथ-साथ एप्रोच मार्गों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने को भी कहा गया। समिति ने जनपद में निर्माणाधीन पुलों की क्रमवार समीक्षा की। निर्देश दिए गए कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर उनका समयबद्ध हैंडओवर सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र लाभ प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावासों में शौचालयों की अद्यतन स्थिति की जांच कराने तथा खिड़की एवं दरवाजों की वर्तमान स्थिति का सत्यापन कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि और मजरों के विद्युतीकरण जैसे कार्यों की प्रगति असंतोषजनक पाई गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार लाने और कार्यों में तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्यों की धीमी प्रगति पर भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए। समिति ने यह भी निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन स्थलों पर सीसीटीवी के माध्यम से नियमित निगरानी की जाए, जिससे कार्यस्थल पर श्रमिकों की उपस्थिति, कार्य की प्रगति तथा संबंधित जूनियर इंजीनियर एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अधिशासी अभियंता बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहे। इस पर समिति ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के बारे में जानकारी ली। सड़कों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि सड़क निर्माण मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण हो। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत समय से कर दी जाए, जिससे आमजन को आवागमन में असुविधा न हो। सभापति ने निर्देशित किया कि सुनिश्चित किया जाए कीयोजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए गए कि कार्य मानक के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा माननीय समिति को आश्वस्त कराया गया कि समिति द्वारा दिए गए निर्देशों तथा सुझावो का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में महाश्मशान नाथ बाबा का वार्षिकोत्सव कल से:सप्तमी तिथि पर धधकती चिताओं के बीच सजेगी नगरवधुओं की महफिल
    Next Article
    श्रीलंका के शनाका PSL छोड़कर IPL खेलेंगे:सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स से जुड़े, पाकिस्तानी लीग में लाहौर ने खरीदा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment