Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर राजमिस्त्री की मौत:हाइड्रा से टकराई बाइक, काम करके घर लौटते समय हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान भरतकूप थाना क्षेत्र के रसिन चकला गांव निवासी 39 वर्षीय अजीत उर्फ गुड्डू पुत्र अक्षय लाल यादव के रूप में हुई है। अजीत राजमिस्त्री का काम करते थे। परिजनों के अनुसार, वह रविवार को जिला मुख्यालय में शटरिंग खोलने का काम करने गए थे और देर शाम घर लौट रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़े एक हाइड्रा वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजीत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अजीत को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। मृतक अजीत अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले थे। भरतकूप थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी देवर के हमले में घायल भाभी की मौत:झांसी में चाकू से सीने-पेट और गले पर किए थे वार, हमले के बाद सुसाइड कर लिया था
    Next Article
    डीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा अभियान:होली पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी-आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment