Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा अभियान:होली पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी-आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में होली पर्व को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जीआरपी और आरपीएफ मिलकर ट्रेनों में सवार होने वाले यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है। सोमवार को संयुक्त सुरक्षा एजेंसियों ने डीडीयू जंक्शन पर जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि होली पर डीडीयू स्टेशन पर भीड़ की लगातार निगरानी की जा रही है। जब भी ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर आती हैं, यह सुनिश्चित किया जाता है कि किसी भी यात्री को कोई असुविधा न हो। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें। यात्रियों की सहायता के लिए आरपीएफ की 'मेरी सहेली' टीम पूरी तरह सक्रिय है। यह टीम विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित सीट दिलाने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने में मदद कर रही है। 'मेरी सहेली' टीम को 24 घंटे अलर्ट रहने और किसी भी महिला यात्री को असुविधा होने पर तुरंत सहायता प्रदान करने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रदीप रावत ने कहा कि होली के दौरान ट्रेनों में अक्सर भीड़ बढ़ जाती है, जिससे जेबकटी (जीनखुरानी) की घटनाएं होने की संभावना रहती है। इसी को लेकर यह अभियान चलाया गया है, क्योंकि यात्रियों के जागरूक होने से किसी भी प्रकार की अनहोनी को टाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि घटनाओं को अंजाम देने वाले संदिग्धों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर राजमिस्त्री की मौत:हाइड्रा से टकराई बाइक, काम करके घर लौटते समय हादसा
    Next Article
    ब्रज में होली की धूम, विधवा माताओं ने उड़ाया गुलाल:वृंदावन में विदेशी महिलाओं संग खेली फूलों की होली, देवकी नंदन चलायेंगे हाइड्रोलिक पिचकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment