Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदलापुर में सड़कों-पुलों का जाल बिछाया:विधायक रमेश चंद्र मिश्रा बोले- ITI, फायर स्टेशन, बस स्टैंड बनवाए, कारखाना लगवाने का सपना अधूरा

    1 hour ago

    1

    0

    बदलापुर विधानसभा से दूसरी बार भाजपा से विधायक बने विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने अपने चार साल के कामकाज, क्षेत्र में हुए विकास कार्य गिनाए। 9 साल से विधायक के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे रमेश मिश्रा का दावा है कि बदलापुर में सड़कों, पुलों और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ा काम हुआ है और 2026 तक विधानसभा को विकास के कामों से परिपूर्ण कर दिया जाएगा। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने बदलापुर विधायक से खास बातचीत की, पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले चार साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: अगर इसका सर्वे बदलापुर विधानसभा में जाकर किया जाए तो यहां की जनता मुझे अच्छे नंबर देगी। मैं लगातार 9 वर्षों से विधायक के रूप में जनता की सेवा कर रहा हूं। विधानसभा सत्र में भी मैंने कहा है कि दिसंबर 2026 तक विधायक स्तर के जितने काम होते हैं, उनसे बदलापुर को पूरी तरह संतृप्त कर दूंगा। पुल, नाले की पुलिया, बड़ी सड़कें, अस्पताल, आईटीआई, फायर स्टेशन, बस स्टेशन और पशु अस्पताल जैसे जनता की सुविधा से जुड़े जितने भी काम हैं, उन्हें पूरा करना हमारा लक्ष्य है। सवाल: आपके कार्यकाल का सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: मेरे कार्यकाल में आईटीआई, फायर स्टेशन और बस स्टेशन जैसे बड़े प्रोजेक्ट बने हैं। लोहिंदा-बक्शा मार्ग, बंधवा मार्ग, सिंगरामऊ समेत कई प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया गया है। बदलापुर में एक दर्जन से ज्यादा पुलों का निर्माण हुआ है। जौनपुर की प्रमुख नदियों गोमती और सई पर भी पुल बनवाए गए हैं। इमलियापुर का पुल शुरू कराया गया है और गजेंद्रपुर में नया पुल पास कराया गया है। सबसे बड़ा प्रोजेक्ट श्रीकृष्णा नगर फ्लाईओवर है, जिसका काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही पूरा हो जाएगा। कुल मिलाकर बदलापुर में सड़कों और पुलों का मजबूत नेटवर्क तैयार हो चुका है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी नहीं हो पाया? जवाब: बदलापुर की जनता की सबसे बड़ी मांग है कि यहां कोई उद्योग या बड़ा कारखाना लगे। इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं और विधानसभा सत्र में भी यह मांग उठाई है। मुख्यमंत्री से मिलकर भी हमने कहा है कि हरिहरपुर एनएच-56 के पास काफी जमीन है, वहां उद्योग लगाया जा सकता है। जिस दिन वहां कारखाना लगेगा, उस दिन बदलापुर में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। आईटीआई बनने से यहां के युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं और कई लोगों को रोडवेज में भी रोजगार मिला है। इसके साथ ही हमने बदलापुर को जिला बनाने की मांग भी सरकार के सामने रखी है। सवाल: क्या 2027 में भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैंने क्षेत्र में लगातार विकास के काम कराए हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि पार्टी मुझे टिकट देगी। सवाल: क्या आपको भरोसा है कि इस बार भी टिकट मिलेगा? जवाब: यह फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। पार्टी जो निर्णय लेगी, हम उसे स्वीकार करेंगे। सवाल: यूजीसी जैसे मुद्दों को लेकर क्या जातीय विभाजन का असर चुनाव पर पड़ेगा? जवाब: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे समाज में जातीय विद्रोह फैले। मुझे पूरा विश्वास है कि हर समस्या का समाधान निकलेगा और सबको समान अवसर मिलेगा। हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर काम करती है और किसी भी जाति के साथ भेदभाव नहीं होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में गंगा स्नान कर रहे दो भाई डूबे:गोरखपुर से घूमने आया था परिवार; एक की डेडबॉडी मिली, दूसरा लापता
    Next Article
    4-साल के बच्चे की हत्या पर मोहल्लेवालों का बवाल:लखनऊ में पुलिस के सामने आरोपी पिता के घर पर चढ़े लोग, साथ जेल गई सौतेली मां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment