Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारी:मेरठ में पिता को खून से लथपथ मिला बेटा, अस्पताल में कराया भर्ती

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में गुरुवार को बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। लोगों ने इसकी सूचना युवक के पिता को दी। मौके पहुंचे पिता प्रदीप ने उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यशदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने पहले दीपक का वैगनआर कार में अपहरण करने का प्रयास किया। इसके बाद जब वे कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने उसे गोली मार दी और छोड़कर भाग गए। पूरा मामला खरखौदा थाना क्षेत्र के खड़खड़ी गांव का है। अब जानिए पूरा मामला… खड़खड़ी गांव के रहने वाले प्रदीप दूध का कारोबार करते हैं। प्रदीप ने कहा- गुरुवार सुबह प्रदीप का बेटा दीपक (21) वह दूध बांट कर घर आ रहा था। वह अलीपुर गांव के पास पहुंचा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। प्रदीप ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मैं मौके पर पहुंचा। वहां जाकर देखा तो बेटा दीपक वैगनआर कार में खून से लथपथ पड़ा हुआ। उसके पेट के पास गोली लगी थी। इसके बाद मैं खुद उसे उसी कार से न्यूटिमा अस्पताल लेकर गया। यहां सर्जन न होने के कारण उसे भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद मैंने उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। आनंद हॉस्पिटल में बेटे का इलाज जारी है। एक युवक से हुआ था झगड़ा प्रदीप ने बताया कि पुलिस को दीपक ने जो बयान दिए हैं, उसमें एक युवक मायापुरी के रहने वाले एक युवक का नाम लिया है। उससे कुछ दिन पहले दीपक झगड़ा हुआ था। फिलहाल मेरे बेटा का ऑपरेशन चल रहा है, उसके बाद ही सारी स्थिति साफ होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी के लापता AC मिस्त्री का शव नहर में मिला:जालौन में बरामद, 8 फरवरी से था लापता
    Next Article
    लखनऊ में बिजली विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन:इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल का विरोध, बोले अब होगी देशव्यापी हड़ताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment