Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी के लापता AC मिस्त्री का शव नहर में मिला:जालौन में बरामद, 8 फरवरी से था लापता

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन जनपद के नदीगांव थाना क्षेत्र में कन्हरी से निकली नहर में गुरुवार दोपहर को झांसी जनपद के समथर निवासी एक एसी मिस्त्री का शव पानी में बहता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अफसर (28) पुत्र मोहम्मद सत्तार निवासी नई बस्ती, समथर के रूप में हुई है। वह 8 फरवरी से बाइक सहित लापता था। जानकारी के अनुसार अफसर 8 फरवरी को दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था, जिसके बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान समथर नहर के पास उसकी बाइक फिसल गई और वह नहर में जा गिरा। घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने समथर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और उसकी तलाश जारी थी। गुरुवार को नदीगांव क्षेत्र में कन्हरी से निकली नहर के आगे सीकरी ग्राम के पास ग्रामीणों ने नहर में एक शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची नदीगांव थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पहचान होने पर पता चला कि शव समथर निवासी लापता एसी मिस्त्री अफसर का है। बताया जा रहा है कि शव घटना स्थल से लगभग 40 किलोमीटर दूर बहकर यहां पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की सूचना समथर थाना पुलिस को दे दी गई है। हालांकि अभी तक अफसर की बाइक बरामद नहीं हो सकी है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नहर में बाइक की तलाश कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाइसेंसी बंदूक से हत्या का प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में पुलिस ने बंदूक भी बरामद की, पुरानी रंजिश में की थी फायरिंग
    Next Article
    बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारी:मेरठ में पिता को खून से लथपथ मिला बेटा, अस्पताल में कराया भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment