Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदमाश सिपाही को पत्थर मारता रहा, फिर भी नहीं छोड़ा:लखनऊ में चेन लूटकर भागा था, महिला राखी बांधकर बोली- भैया आपने बचा लिया

    20 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही महिला से बदमाश ने चेन लूट ली। वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही ने चेन लूटकर भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया। आरोपी ने सिपाही की नाक पर ईंट से दो बार वार किया। नाक से खून निकलने के बाद भी सिपाही ने उसे नहीं छोड़ा। घायल सिपाही ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार दोपहर 12:13 बजे मड़ियांव इलाके की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। महिला ने घायल सिपाही को राखी बांधी। उनसे कहा- आपने बड़े भाई का फर्ज निभाते हुए इस बहन को बचा लिया। घटना से जुड़े 2 फुटेज देखिए… पूरी घटना विस्तार से… मड़ियांव में शुक्रवार दोपहर महिला रुबी कश्यप अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। तभी मड़ियांव ढाल के पास एक बदमाश दौड़ता हुआ आया। उसने रूबी के गले से चेन खींच ली और भागने लगा। वहां ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक सिपाहियों ने ये देखते ही बदमाश का पीछा शुरू कर दिया। ट्रैफिक सिपाही नवीन चौधरी ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया। भागने की कोशिश में आरोपी ने पास में पड़ी ईंट उठाकर नवीन की नाक पर दो बार मारी। चोट लगते ही नवीन की नाक से खून निकलने लगा। घायल होने के बाद भी आरोपी को नहीं छोड़ा बदमाश के हमले से घायल होने के बावजूद नवीन चौधरी ने आरोपी को पकड़े रखा। कुछ ही देर में सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया- आरोपी के खिलाफ चेन स्नैचिंग समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। घायल सिपाही को इलाज के लिए हिम सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी नाक पर दो टांके लगाए हैं। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है। रूबी बोलीं- सिपाही ने भाई जैसा फर्ज निभाया रूबी ने दैनिक भास्कर को बताया कि वह लखनऊ के चिनहट में रहती हैं। रक्षाबंधन पर अपने मायके सीतापुर जा रही थीं। मड़ियांव के पास बस पकड़ने के लिए खड़ी थीं, तभी पीछे से एक युवक उनकी चेन छीनकर भागने लगा। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बदमाश को रोकने की कोशिश की। वह तेजी से भागा तो सिपाही उसके पीछे दौड़े और कुछ दूर जाकर उसे पकड़ लिया। मेरे साथ दो बच्चे भी थे। घटना के बाद मैं बच्चों के साथ थाने पहुंचीं, जहां पुलिसवालों ने हमारी मदद की। महिला ने सिपाही को राखी बांधी रूबी कश्यप ने ट्रैफिक सिपाही नवीन चौधरी को राखी बांधी। उन्होंने कहा कि सिपाही ने अपनी जान की परवाह किए बिना बदमाश को पकड़कर मेरी मदद की। रूबी ने मड़ियांव पुलिस और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी राखी बांधी और उनकी कार्रवाई की तारीफ की। महिला सीतापुर से मड़ियांव ढाल पर रहने वाले भाई को राखी बांधने आई थी। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि नवीन चौधरी की बहादुरी पर पुलिस विभाग को गर्व है। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें 10 हजार रुपए और प्रशस्ति-पत्र देने की घोषणा की है। इससे समाज में पुलिस को लेकर भरोसा मजबूत होता है और अच्छा संदेश जाता है। ………………… ये खबर भी पढ़ें… बैंक मैनेजर की पत्नी का मंगलसूत्र 6-सेकंड में उड़ाया, VIDEO:लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते समय दांत से काटकर चुराया लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान एक महिला ने बैंक मैनेजर की पत्नी का मंगलसूत्र दांत से महज 6 सेकंड में काटकर चुरा लिया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। वह शिवलिंग पर जल चढ़ाती रहीं। मंगलसूत्र काटने वाली महिला भी उनके साथ ही गर्भगृह से बाहर निकल गई। बुधवार दिन में करीब 11.43 बजे की यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर पारा थानाक्षेत्र की है। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में महिला पीछे से बैंक मैनेजर की पत्नी के गले से मंगलसूत्र काटती नजर आ रही है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    DPO ने अफसर को गाली दी, बोले-30% कमीशन लेते हैं:गोंडा में शिकायतकर्ता से बात कर रहे थे, पूछने पर कहा- दी होगी, याद नहीं
    Next Article
    यूपी में भाजपा 328 सीटों पर खुद लड़ेगी चुनाव:सहयोगियों को 80 सीटें दे सकती है; रालोद-सुभासपा, अपना दल इतने अहम क्यों?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment