Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DPO ने अफसर को गाली दी, बोले-30% कमीशन लेते हैं:गोंडा में शिकायतकर्ता से बात कर रहे थे, पूछने पर कहा- दी होगी, याद नहीं

    18 hours ago

    1

    0

    गोंडा में एक अफसर ने दूसरे अफसर को फोन पर गाली दे दी। गाली देने वाले अफसर शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने 4 बार दूसरे अफसर को अपशब्द कहे। गाली देने वाले अफसर और शिकायतकर्ता की बातचीत का 2 मिनट 23 सेकंड का ऑडियो भी सामने आया है। अफसरों की बातचीत का ऑडियो 27 अगस्त की सुबह 11 बजे का बताया जा रहा। इसमें गाली देने वाले अफसर दूसरे अफसर पर 30% कमीशन लेने का आरोप लगा रहे। गाली देने वाले अफसर का नाम DPO संजय कुमार है। वहीं जिसे वह गाली दे रहे हैं, वह DPRO गोवर्धन दास जैन हैं। संजय कुमार ने भी DPRO को गाली देने की बात कबूल की है। जांच को लेकर हुई थी बातचीत झंझरी विकासखंड के इमलिया मिश्र गांव निवासी मुकेश तिवारी ने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसकी जांच DPO संजय कुमार कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने जांच की जानकारी लेने के लिए DPO को फोन किया था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसका ऑडियो सामने आया है। अब DPO और शिकायतकर्ता के बीच हुई बातचीत पढ़िए … शिकायतकर्ता मुकेश तिवारी: साहब प्रणाम, साहब आपसे मुलाकात करना चाहता था, विकास भवन में हूं। DPO: लेकिन हम तो बेलसर आए हुए हैं। मुकेश तिवारी: सर, इमलिया मिश्रा ग्राम पंचायत की जांच में तो सिर्फ तालाब की जांच हुई है। उसमें हमने और कागजात भी दिए थे, उसकी जांच कहां हुई? DPO: अरे यार, हमारे पास जो कागजात थे, उसके हिसाब से हमने जांच कर ली है। हम उसे पूरा नहीं कर पाएंगे। क्योंकि, आपके सेक्रेटरी हमको कागज नहीं दे रहे। हम कैसे जानेंगे कौन सी चीज है, कौन सी चीज नहीं। जो 7-8 फाइल हमको दी गई थीं, हमने उसका लेकर के पहले ही दे दिया है। मुकेश तिवारी: सर, जो आपने लिखा है वह हमको दे दीजिए। हम डीएम मैम के सामने पेश हो जाएं कि ये लोग कागज नहीं दे रहे हैं, कुछ नहीं कर रहे हैं। DPO: यह सब चीज पंचायत से आप लीजिए ना। क्यों पंचायत पर आप दबाव नहीं डाल रहे हैं। DPRO के यहां से आप दबाव क्यों नहीं डाल रहे हैं? मुकेश तिवारी: DPRO साहब के यहां मैं गया था तो उन्होंने कहा कि आपसे मिल लीजिए। DPO: उनसे कह दीजिए... (अपशब्द)... कमीशन तुमने खाया, हमसे मिलकर के क्या करोगे। मुकेश तिवारी: साहब, DPRO साहब तो हमसे यही कह रहे हैं। बताइए मैं क्या बताऊं? DPO: मैंने रिपोर्ट दे दिया है। उसकी कॉपी भी हमारे पास नहीं है। मतलब DPRO के यहां से एक कहावत है... (अपशब्द)... वही इनका काम है... (गाली)... कुत्ते उस समय नहीं देखते हैं। जब पेमेंट करना होता है, उस समय तो कहते हैं कि 20 प्रतिशत तुम लो, 30 प्रतिशत तुम लो, यह करो, वह करो और पेमेंट करवा लो। अगर इन लोगों ने पहले देखा होता तो यह नौबत क्यों आती। आप जन सूचना में पंचायत से मांग लीजिए। CDO ने फोन नहीं उठाया ऑडियो को लेकर CDO दयानंद प्रसाद को उनके सीयूजी नंबर पर कॉल की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। मामले में प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। डीपीओ बोले- हां दे दी होगी गाली, याद नहीं है ऑडियो को लेकर दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने डीपीओ संजय कुमार से बात की। भास्कर रिपोर्टर ने पूछा ऑडियो में आपने डीपीआरओ को गाली दी है? इस पर डीपीओ ने कहा- गाली दे दी होगी, अब याद नहीं है। टेंशन में आजकल आदमी रह रहा है। जब ये लोग पेमेंट करते हैं तो पेमेंट का सत्यापन होता है और काम देखा जाता है। अगर ये लोग सही ढंग से काम देखते तो आज इसकी जरूरत ही नहीं पड़ती। डीएम से शिकायत कर कार्रवाई कराऊंगा डीपीआरओ गोवर्धन दास जैन ने कहा- अगर डीपीओ ने फोन पर मुझे गाली दी है तो मैं डीएम से शिकायत कर कार्रवाई कराऊंगा। दोनों जिलास्तरीय अधिकारी हैं। अगर डीपीओ को कोई दिक्कत थी तो वह सभ्य भाषा का भी प्रयोग कर सकते थे। मैं भी विकास भवन में बैठता हूं और वह भी। वह हमसे बात कर सकते थे। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए… मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, भविष्य बन जाएगा:गोरखपुर में प्रबंधक का छात्रा से अश्लील बातें करने का AUDIO गोरखपुर के गोला क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक और एक छात्रा के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में एक तरफ से आवाज प्रबंधक की बताई जा रही है। जो छात्रा से पढ़ाई और भविष्य को लेकर बातचीत कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:आंगन धंसा-25 फीट गड्ढे में गिरी लड़की की मौत; अखिलेश पर कमेंट करने वाली रईस महिला पर FIR, समुद्र के अंदर राखी बांधी
    Next Article
    बदमाश सिपाही को पत्थर मारता रहा, फिर भी नहीं छोड़ा:लखनऊ में चेन लूटकर भागा था, महिला राखी बांधकर बोली- भैया आपने बचा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment