Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिठूर में दुल्हन के कमरे से लैपटॉप-नकदी चोरी:CCTV में कमरे के अंदर घुसता दिखाई दिया चोर, पुलिस ने केस दर्ज किया

    22 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिठूर में शादी समारोह में दुल्हन के कमरे में चोर घुस गया। चोर कमरे से लैपटॉप, सोने की अंगूठी, करीब 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल ईयरबड्स और एक स्मार्ट वॉच ले गया। सीसीटीवी में चोर कमरे में घुसता और बाहर निकलता नजर आ रहा है। मामला बिठूर थाना क्षेत्र का है। 10 फरवरी 2026 को सतीश कुमार गुप्ता ने अपनी पुत्री अदिति गुप्ता की शादी के लिए केडी रिजॉर्ट (गेट नंबर-1) बुक किया था। शादी के बाद परिवार कमरे में पहुंचा। वहां का नजारा देख सबके होश उड़ गए। जांच करने पर लैपटॉप, सोने की अंगूठी, करीब 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल ईयरबड्स और एक स्मार्ट वॉच गायब मिली। रिसार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर रात करीब 1:30 बजे एक अज्ञात युवक चोरी करता साफ नजर आया। जिसके बाद परिजनों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बिठूर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा। पूछताछ के दौरान रिसोर्ट प्रबंधन से संतोषजनक जवाब न मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फुटेज देखकर लिखित शिकायत ली और अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया के आधार पर सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर के अक्षय ने जेईई मेन में 99.21 पर्सेंटाइल पाए:देशभर के टॉप छात्रों में शामिल, जिले का नाम रोशन किया
    Next Article
    हाईटेंशन की चपेट में आने से नीचे गिरा युवक:कानपुर देहात में युवक की मौत, नवंबर में होनी थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment