Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर के अक्षय ने जेईई मेन में 99.21 पर्सेंटाइल पाए:देशभर के टॉप छात्रों में शामिल, जिले का नाम रोशन किया

    1 day ago

    1

    0

    अक्षय कुमार राय ने Joint Entrance Examination – Main (जेईई मेन) 2026 के जनवरी सत्र में 99.21 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित इस परीक्षा का परिणाम 16 फरवरी को जारी किया गया। अक्षय का नाम देशभर के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों में शामिल है। अक्षय कुमार राय गाजीपुर शहर के बड़ी बाग के निवासी हैं। वह वर्तमान में गाजियाबाद के गुरुकुल द स्कूल में इंटरमीडिएट के छात्र हैं। उनके पिता अभय कुमार राय एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर हैं, और माता आशा राय गृहिणी हैं। अक्षय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और पूरे परिवार के सहयोग को दिया। अक्षय के बड़े पिता अजय कुमार राय सिद्धार्थनगर में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं। परिणाम घोषित होने के बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इनमें उद्यमी विनोद राय, विवेक सिंह शम्मी, अनिल सिंह, यशवंत राय, मनोज राय, दीपु राय और सभासद अजय राय शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संपत्ति के लिए भतीजे ने ताई को मार डाला:दामाद के नाम जमीन कर देने का था डर, पीलीभीत में दोस्त के साथ मिलकर गला दबाया
    Next Article
    बिठूर में दुल्हन के कमरे से लैपटॉप-नकदी चोरी:CCTV में कमरे के अंदर घुसता दिखाई दिया चोर, पुलिस ने केस दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment