Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बद्रीनाथ जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा:महिला की मौत, 16 घायल; यूपी के गाजियाबाद से आए थे

    5 hours ago

    1

    0

    चमोली में बीच हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर पलट गया, जिससे एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा शुक्रवार सुबह हुआ है। यूपी के गाजियाबाद से आए श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने जा रहे थे। टेंपो ट्रैवलर में ड्राइवर सहित कुल 18 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की टीम और राहत-बचाव दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। तस्वीरें देखिए- सिलसिलेवार ढंग से पूरी खबर… 1. एक दिन पहले गाजियाबाद से आए थे उत्तराखंड- टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले थे और एक दिन पहले उत्तराखंड पहुंचे थे। यह सभी श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए उत्तराखंड आए थे और धाम की ओर बढ़ रहे थे। 2. अचानक अनियंत्रित हुआ टेंपो ट्रैवलर- हादसा शुक्रवार सुबह बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर ज्योर्तिमठ के पास पैनी पर हुआ। अचानक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर ही अनियंत्रित हो गया और बीच हाईवे पर पलट गया। उसमें ड्राइवर समेत कुल 18 लोग सवार थे। गाड़ी पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। 3. तुरंत शुरू हुआ राहत और बचाव कार्य (रेस्क्यू)- दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और राहत-बचाव दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। ज्योर्तिमठ के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और गाड़ी के अंदर फंसे घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला.। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ज्योर्तिमठ भेजा गया.। 4. इलाज के दौरान तोड़ा दम- इस हादसे में गाजियाबाद निवासी 44 वर्षीय महिला श्रद्धालु आरती गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. गौतम कुमार ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में 16 लोगों को हल्की/मामूली चोटें आई हैं.। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी 16 घायल यात्रियों का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है.। वहीं, स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया है और हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है.। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल की रैली से लौट रहे कांग्रेस नेता की मौत:अल्मोड़ा में 50 मीटर नीचे नदी में गिरी कार, वाहन के नीचे दबे पूर्व ब्लॉक प्रमुख, 2 गंभीर अल्मोड़ा में राहुल गांधी की रैली में शामिल होकर वापस जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे के पैराफिट को तोड़ते हुए 50 मीटर नीचे नदी में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई। 2 लोगों की हालत गंभीर है। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में तीन सीओ का तबादला:अभय पांडे बने सीओ सिटी, संग्राम सिंह मेरठ भेजे गए
    Next Article
    दिल्ली अग्निकांड के बाद रायबरेली में होटलों की सघन चेकिंग:अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा उपकरणों की जांच की, कमियां मिलने पर नोटिस जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment