Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुद्ध जयंती पर आंबेडकर महासभा का आयोजन:एमएलसी डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा- ‘दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध के मार्ग की जरूरत’

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बुद्ध जयंती के अवसर पर आंबेडकर महासभा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और शांति के संदेश पर जोर दिया गया। डॉ. आंबेडकर महासभा सभागार में हुए इस आयोजन की शुरुआत बुद्ध वंदना और प्रार्थना सभा के साथ हुई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के विचारों को आज के वैश्विक परिदृश्य में प्रासंगिक बताया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि बुद्ध ने समाज में समानता और भाईचारे की नींव रखी, जिसकी आज भी जरूरत है। ‘सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे बुद्ध’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि भगवान बुद्ध ने समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को चुनौती दी। उन्होंने उपेक्षित वर्गों को मुख्यधारा में लाकर समता और सद्भाव का संदेश दिया। महिलाओं को संघ में स्थान देकर दिया सशक्तिकरण का संदेश डॉ. निर्मल ने कहा कि बुद्ध ने महिलाओं को भी संघ में स्थान देकर समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की। यह उस समय के लिए एक क्रांतिकारी कदम था, जिसने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई राह दिखाई। ‘दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध चाहिए’ उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के कई देश संघर्ष और युद्ध की स्थिति में हैं, लेकिन किसी भी समस्या का समाधान युद्ध नहीं है। बुद्ध के अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलकर ही स्थायी समाधान संभव है। शांति का संदेश ही ला सकता है अमन प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सरोज ने कहा कि आज जब वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ रहा है, ऐसे में भगवान बुद्ध का शांति का संदेश ही दुनिया को सही दिशा दे सकता है। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में अमरनाथ प्रजापति, डॉ. सत्यादोहरे, रामचंद्र पटेल, रामशंकर, दिनेश चंद्र, आईडी यादव और डॉ. आरपी दोहरे समेत कई लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बड़े आंदोलन की चेतावनी:निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का कड़ा विरोध, बोले- फैसला वापस नहीं हुआ तो तेज होगा संघर्ष
    Next Article
    आगरा में खेत से तरबूज तोड़ने पर बच्चे की हत्या:खेत में खून से लथपथ मिला शव, परिजनों का हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment