Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी:रायबरेली के डलमऊ घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली। वैशाख मास की पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही दूर-दराज से आए भक्त 'हर हर गंगे' के जयकारों के साथ गंगा स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा में स्नान किया और उनका पूजन किया। स्नान के बाद, उन्होंने पुरोहितों को यथासंभव दान-पुण्य भी किया। कई श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर स्थित मंदिरों और शिवालयों में पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं। डलमऊ गंगा तट के विभिन्न घाटों पर भारी भीड़ देखी गई। इनमें किला घाट, सड़क घाट, रानी शिवाला घाट, दीनशाह गौराघाट, पथवारी घाट और संकट मोचन घाट प्रमुख थे। इन सभी दर्जनों स्नान घाटों पर हजारों भक्तों ने डुबकी लगाई। वहीं अगर तहसील प्रशासन व नगर पंचायत डलमऊ प्रशासन की बात की जाए तो गंगा घाटों के किनारे स्नान के लिए निश्चित दायरे पर बैरिकेडिंग लगाई गई है इसी के साथ तकरीबन दो स्टीमर और कर नौकाये लगाई गई है, इतना ही नहीं एक दर्जन गोताखोरों की भी तैनाती की गई है। किसी भी प्रकार की आपदा आने पर यह लोग तैयार रहेंगे घाटों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार लोगों को नियमो को लेकर आगाह किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सभी घाटों में पर्याप्त मात्रा में पुरुष हुआ महिला पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में डंपर-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत:आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया, एक युवक गंभीर घायल
    Next Article
    कुशीनगर में मौसम का अलर्ट:पूर्वांचल में अगले 3 घंटे भारी, 60 KM/H रफ्तार से तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment