Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में डंपर-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत:आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया, एक युवक गंभीर घायल

    3 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में गुरुवार रात 11 बजे डंपर-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वे जिला प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। यह हादसा असोथर थाना क्षेत्र में यमुना नदी पुल पर हुआ। अब पढ़िए पूरा मामला फतेहपुर के जरौली गांव निवासी शिवम सिंह (18), शनी निषाद (22) और बसंता (20) गुरुवार देर रात करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार होकर बांदा के मर्का बाजार जा रहे थे। रामनगर कौहन स्थित यमुना नदी पुल पर एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक या डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम और शनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल बसंता को प्राथमिक उपचार के बाद फतेहपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शादी के 10 दिन बाद युवक की मौत परिजनों ने बताया कि मृतक शनी निषाद की शादी 21 अप्रैल 2026 को हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यमुना पुल पर लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था नहीं है और सड़क भी जर्जर है। उनका कहना है कि पुल पर अंधेरा, गड्ढे और तेज रफ्तार भारी वाहन लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों ने खराब सड़क और प्रकाश व्यवस्था की कमी को इस दुर्घटना का मुख्य कारण बताया। परिजन सड़क पर शव रखकर गिरफ्तारी की मांग कर रहे घटना की सूचना पर असोथर थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थरियांव, राधानगर और गाजीपुर थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी थरियांव वीर सिंह और एडिशनल एसपी ज्ञान चंद्र रॉय सहित भारी पुलिस बल घटनास्थल से लेकर असोथर तक तैनात किया गया। पुलिस ने एहतियातन जरौली-कौहन मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है। परिजनों और ग्रामीणों ने चुनहा कुआं, जरौली मार्ग पर दोनों शव रखकर जाम लगा रखा है। प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सड़क मरम्मत, पुल पर स्ट्रीट लाइट लगाने और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन ग्रामीणों को समझाने में जुटा है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में पार्षद पर जानलेवा हमले का प्रयास:बाल बाल बचे, हिस्ट्रीशीटर पर लगा आरोप, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी:रायबरेली के डलमऊ घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment