Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुद्ध पूर्णिमा पर सरयू में आस्था की डुबकी:नेपाल तक से पहुंचे दो लाख श्रद्धालु, स्नान-दान के बाद मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे भक्त

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को रामनगरी आस्था से सराबोर दिखी। सुबह 4 बजे से ही सरयू नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वैशाख पूर्णिमा के विशेष महत्व को देखते हुए दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर दान-पुण्य किया और मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। नदी के गहरे पानी वाले हिस्सों में अस्थायी ब्रिज के जरिए बैरिकेडिंग की गई है, ताकि स्नान के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो। घाटों पर पुलिस और स्वयंसेवक लगातार निगरानी कर रहे हैं। सुबह से ही दर्शन-पूजन का क्रम स्नान के बाद श्रद्धालु नागेश्वरनाथ मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, राम मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों की ओर बढ़े, जहां सुबह से ही दर्शन-पूजन का क्रम जारी है। रामभक्तों ने अयोध्या में मिली व्यवस्थाओं की सराहना की और सुविधाओं को बेहतर बताया। नेपाल सहित कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि देश के अन्य राज्यों और नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। सभी ने सरयू स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान किए और दिन भर मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में फूड फैक्ट्री में भीषण आग:दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू; 2-3 करोड़ का नुकसान
    Next Article
    सहारनपुर में भैंस के विवाद पर चली ताबड़तोड़ गोलियां:गंगोह पशु पैठ में सौदे पर बहस के बाद एक दर्जन बदमाशों ने किया हमला, मची अफरा-तफरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment