Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में फूड फैक्ट्री में भीषण आग:दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू; 2-3 करोड़ का नुकसान

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के मीरा नगर स्थित मोहन एंटरप्राइजेज में गुरूवार देर रात करीब 2:30 बजे भीषण आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे फैक्ट्री को लगभग 2 से 3 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। देखिए अग्निकांड की तस्वीरें… शॉर्ट सर्किट से लगी आग रामपुर मथुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मीरा नगर में सोहनलाल पुत्र चेतराम की फूड फैक्ट्री है। फैक्ट्री में लैय्या और चना बनाने का काम किया जाता है। रात में काम खत्म कर सभी मजदूर घर चल गए। सिर्फ चौकीदार रामकुमार फैक्ट्री के बाहर सोते हैं। गुरूवार की रात करीब ढाई बजे शॉर्ट सर्किट के चलते फैक्ट्री में आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। चैौकीदार ने देखा तो पूरी फैक्ट्री धूं-धूं कर जल रही थी। उन्होंने तत्काल मालिक सोहनलाल को फोन कर बताया। सोहनलाल ने तत्काल महमूदाबाद कोतवाली और फायर स्टेशन को सूचना दी। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर आग की सूचना मिलते ही सिधौली, बिसवां और महमूदाबाद से दमकल कीच 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने के लिए करीब 7 घंटे मशक्क्त की। जिसके बाद सुबह 10 बजे के करीब आग पर पुरी तरह काबू पाया लिया गया। 2 से 3 करोड़ रुपए का नुकसान सोहनलाल ने बताया फैक्ट्री में रखा तैयार और कच्चा माल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। साथ ही मशीने भी पूरी तरह जल गईं। हादसे में उन्हें करीब 2 से 3 करोड़ रुपए के नुकसान हो गया। हालांकि, गनीमत रही की फैक्ट्री में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था। जिससे किसी तरह की जनहानी नहीं हूई। इस फैक्ट्री में मध्य प्रदेश और राजस्थान से कच्चा माल मंगाकर तैयार उत्पाद बनाए जाते थे। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में लगी मशीनें, कच्चा माल और तैयार माल पूरी तरह जलकर राख हो गया। ॉ
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाहुबली उमाकांत यादव के इलाज की रिपोर्ट तलब:मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती की सीएमओ से मांगी रिपोर्ट
    Next Article
    बुद्ध पूर्णिमा पर सरयू में आस्था की डुबकी:नेपाल तक से पहुंचे दो लाख श्रद्धालु, स्नान-दान के बाद मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे भक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment