Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं डकैती कांड की जांच में DIG जुटे:लोकल पुलिस पर उठे सवाल, दूसरी बार परिवार से मिलकर जुटाए सुराग

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं के इस्लामनगर में हुई डकैती अब सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं रह गई है, बल्कि इसने जिले की पुलिसिंग पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि अब बरेली रेंज के डीआईजी एके साहनी को खुद मोर्चा संभालना पड़ रहा है। डीआईजी लगातार शासन स्तर के अफसरों को पूरे मामले की पल-पल की रिपोर्ट दे रहे हैं और खुद इस कांड की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शुक्रवार को लगातार दूसरी बार इस्लामनगर पहुंचे डीआईजी ने पीड़ित परिवार से बातचीत की और जल्द खुलासे का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद पुलिस अफसरों के साथ अलग से बैठक कर जांच की प्रगति पर जवाब-तलब किया। माना जा रहा है कि अब इस मामले की निगरानी सीधे रेंज स्तर से हो रही है और हर गतिविधि शासन तक पहुंचाई जा रही है। दरअसल, मंगलवार रात इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला हाता निवासी नजाकत के घर बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूट ली थी। पीड़ित परिवार शुरू से ही इसे डकैती बता रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले को लगातार लूट साबित करने में लगी रही। बदमाशों की संख्या भी कम बताई जाती रही ताकि मामला हल्का दिखाई दे सके। लेकिन जब डीआईजी खुद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की तो साफ हो गया कि वारदात में चार से अधिक बदमाश शामिल थे। इसके बाद पुलिस को मुकदमे में डकैती की धाराएं बढ़ानी पड़ीं। माना जा रहा है कि स्थानीय अफसरों द्वारा पहले मामले को लूट बताकर शासन स्तर तक गलत फीडबैक दिया गया, जिससे न केवल आम जनता बल्कि उच्च अधिकारियों का भरोसा भी स्थानीय पुलिस से कमजोर हुआ है। इसी वजह से अब डीआईजी को खुद मैदान में उतरना पड़ा है। शासन भी इस मामले को गंभीरता से देख रहा है और लगातार प्रगति रिपोर्ट मांगी जा रही है। यही कारण है कि डीआईजी लगातार इस्लामनगर पहुंच रहे हैं और हर एंगल से जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह कांड लोकल पुलिस की साख खराब कर गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर विधायक ने ईंधन बचाने को घुड़सवारी की:शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे थे, सुरक्षाकर्मी भी घोड़े से चला
    Next Article
    यातायात नियम तोड़ने पर 481 वाहनों का चालान:मऊ में ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2 वाहन सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment