Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर विधायक ने ईंधन बचाने को घुड़सवारी की:शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे थे, सुरक्षाकर्मी भी घोड़े से चला

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के कटरा विधानसभा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस ने ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए घुड़सवारी की। वे शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे एक शोकाकुल परिवार से मिलने घोड़े पर सवार होकर पहुंचे। इस दौरान उनका सुरक्षाकर्मी भी दूसरे घोड़े पर उनके साथ था। विधायक की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। यह तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने वैश्विक स्तर पर ईंधन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के संरक्षण का आह्वान किया था। पीएम की अपील के बाद देश भर में कई मंत्रियों और अधिकारियों को साइकिल या ऑटो का उपयोग करते देखा गया था। शाहजहांपुर नगर विधानसभा से विधायक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी पैदल कार्यालय जाते दिखे थे। विधायक वीर विक्रम सिंह ने प्रधानमंत्री की अपील का पालन करते हुए शुक्रवार को कई किलोमीटर तक घुड़सवारी की। वे जैतीपुर ब्लॉक के भरतापुर गांव में एक शोकाकुल परिवार से मुलाकात करने के लिए घोड़े पर सवार होकर गए। उनके पीछे-पीछे उनका सुरक्षाकर्मी भी दूसरे घोड़े पर सवार था। जिस क्षेत्र से विधायक घोड़े पर सवार होकर निकले, वहां उनकी घुड़सवारी को लेकर खूब चर्चा हुई। सड़क किनारे खड़े लोग विधायक और उनके घोड़ों को देखते रहे। विधायक ने खुद अपनी फेसबुक आईडी पर इस घुड़सवारी के वीडियो साझा किए हैं, जिससे यह घटना और अधिक प्रचारित हुई। विधायक ने फेसबुक पर लिखा, "वैश्विक स्तर पर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते संकट तथा पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को देखते हुए यह एक छोटा किंतु सकारात्मक प्रयास है, जो हरित भविष्य की दिशा में प्रेरणादायक कदम सिद्ध होगा।" उन्होंने यह भी बताया कि घोड़ा "भूसा, चोकर, चना और अनुभव एक प्रेम से चलता है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण गर्मी में उबले बरेली वाले, पारा पहुंचा 41 डिग्री:हीट वेव के चलते आसमान से बरस रही आग, बिजली कटौती और पानी की किल्लत से लोग त्राहि-त्राहि करने को मजबूर
    Next Article
    बदायूं डकैती कांड की जांच में DIG जुटे:लोकल पुलिस पर उठे सवाल, दूसरी बार परिवार से मिलकर जुटाए सुराग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment