Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं के यात्री अब बरेली जंक्शन तक ही जाएंगे:बरेली सिटी यार्ड में अंडरपास निर्माण से मार्ग परिवर्तन

    22 hours ago

    1

    0

    कासगंज-बरेली रेलखंड पर चलने वाली कुछ सवारी ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके चलते बदायूं के यात्री अब निर्धारित अवधि में केवल बरेली जंक्शन तक ही यात्रा कर पाएंगे। ये ट्रेनें बरेली सिटी स्टेशन तक नहीं जाएंगी। इज्जतनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि बरेली सिटी यार्ड में समपार संख्या 248/स्पेशल पर एलएचएस (अंडरपास) निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कारण ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन किया जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत, कासगंज जंक्शन से चलने वाली सवारी गाड़ी संख्या 55329 अब 7 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक बरेली सिटी के बजाय बरेली जंक्शन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन कासगंज जंक्शन से बदायूं होते हुए बरेली जंक्शन तक संचालित होगी। इसी प्रकार, बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी संख्या 55328 को 8 मार्च से 1 मई 2026 तक बरेली सिटी के स्थान पर बरेली जंक्शन से ही चलाया जाएगा। यह ट्रेन भी बरेली जंक्शन से बदायूं होते हुए कासगंज जंक्शन तक जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था एलएचएस निर्माण कार्य पूरा होने तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी। कार्य संपन्न होने के बाद ट्रेनों का संचालन पूर्ववत शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन संचालन संबंधी नवीनतम जानकारी प्राप्त कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर के तीन युवाओं ने UPSC में लहराया परचम:ऋषभ जैन 163, अखिल सैन 518 और मनोज सैनी को मिली 628वीं रैंक
    Next Article
    इटावा में साइबर ठगी, दुकानदार से 5,052 रुपये ठगे:क्यूआर कोड लगाने के बहाने ली बैंक खाते की ओटीपी, आरोपी CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment