Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में साइबर ठगी, दुकानदार से 5,052 रुपये ठगे:क्यूआर कोड लगाने के बहाने ली बैंक खाते की ओटीपी, आरोपी CCTV में कैद

    21 hours ago

    1

    0

    इटावा में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोतीझील रोड पर कार रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार से जी पे का बार कोड लगाने के नाम पर बैंक खाते की ओटीपी लेकर 5052 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पीड़ित ने मामले की जानकारी होने पर थाना पुलिस और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना का आरोपी युवक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। क्यूआर कोड लगाने के बहाने दुकान पर पहुंचा युवक शहर के पक्का तालाब स्थित केके डिग्री कॉलेज के पास रहने वाले शौकत खान मोतीझील रोड पर “ओमनी वर्कशॉप” नाम से कार रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। 26 फरवरी को एक बाइक सवार युवक उनकी दुकान पर पहुंचा। उसने खुद को जी पे कंपनी का सेल्स प्रमोटर बताते हुए दुकान पर ऑनलाइन लेनदेन के लिए जी पे का क्यूआर कोड लगाने की बात कही। बिजनेस अकाउंट चालू कराने के नाम पर ली ओटीपी पीड़ित के अनुसार युवक ने जी पे बिजनेस अकाउंट शुरू कराने की बात कहते हुए उनके मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी ले ली। आरोप है कि इसी दौरान उसने खाते की जानकारी हासिल कर ली और खाते को हैक कर लिया। दुकानदार को उस समय किसी तरह की ठगी का अंदेशा नहीं हुआ। खाते से सात बार में निकाले गए 5,052 रुपये बताया गया कि 27 फरवरी से खाते से पैसे कटने लगे। अलग अलग ट्रांजैक्शन में करीब सात बार में कुल 5052 रुपये खाते से निकाल लिए गए। जब शौकत खान ने बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि ओटीपी के जरिए खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं के यात्री अब बरेली जंक्शन तक ही जाएंगे:बरेली सिटी यार्ड में अंडरपास निर्माण से मार्ग परिवर्तन
    Next Article
    कौशांबी सांसद की अध्यक्षता में दिशा बैठक:योजनाओं में प्रगति लाने और जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment