Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की धमकियों से परेशान युवती ने खाया जहर:शादी तोड़ने के बाद कर रहा था परेशान, परिवार को मारने की दी थी धमकी

    1 hour ago

    1

    0

    हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के सरसेड़ा माफ गांव की रहने वाली एक युवती ने एक युवक की धमकियों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। आरोप है कि शादी टूटने के बाद युवक युवती पर लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था और शादी न करने पर परिवार तथा भाइयों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। युवक की इन्हीं धमकियों से परेशान होकर युवती ने यह कदम उठा लिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। रात में खाया कीटनाशक मृतका की पहचान 20 वर्षीय निशा पाल, पुत्री करन सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे, जब घर के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी निशा ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उसे तत्काल राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां युवती को समय पर सही उपचार नहीं मिला, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शराब पीने का आदी होने की वजह से टूटा था रिश्ता मृतका के चाचा हूकूम सिंह ने बताया कि करीब छह माह पहले निशा की शादी हमीरपुर जनपद के अतरौली धगुवा गांव निवासी अमरजीत पाल के साथ तय हुई थी। शादी की तैयारियां भी चल रही थीं और 28 जून को दोनों की शादी होनी थी। लेकिन करीब पांच माह बाद परिवार को जानकारी मिली कि अमरजीत शराब पीने का आदी है और अक्सर नशे में इधर-उधर पड़ा रहता है। यह जानकारी मिलने के बाद करीब एक माह पहले परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। फोन पर लगातार दे रहा था धमकी परिजनों का आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद से अमरजीत निशा को लगातार फोन कर गाली-गलौज और धमकियां देने लगा। जब निशा ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया तो 5 मार्च को वह सीधे उनके घर पहुंच गया और धमकी दी कि यदि निशा ने उससे शादी नहीं की तो वह उसे भगाकर ले जाएगा और उसके पिता, भाइयों और मां की हत्या कर देगा। परिवार के मुताबिक उस दिन घर के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में भाई दूज का टीका करने गए हुए थे। इस दौरान अमरजीत के घर आने की बात आसपास के लोगों ने भी देखी थी। परिजनों का कहना है कि युवक की लगातार धमकियों के कारण निशा मानसिक तनाव में रहने लगी थी और इसी दबाव में आकर उसने यह कदम उठा लिया। परिजनों ने बताया कि अमरजीत गोरखपुर जिले में पानी-पुरी का व्यवसाय करता है और होली के मौके पर अपने गांव आया हुआ था। उसी दौरान उसने घर पहुंचकर निशा को धमकी दी थी। युवती की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पिता करन सिंह की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जबकि मां माया और भाई वीरेंद्र व सुमित का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों का कहना है कि वे जनपद पहुंचते ही आरोपी अमरजीत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 साल बाद मिली लापता छात्रा:युवक पर अपहरण, दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का केस दर्ज, मथुरा में थाने पहुंची पीड़िता
    Next Article
    इजराइल-ईरान युद्ध, भदोही के श्रमिकों के परिजन चिंतित:वीडियो कॉल पर श्रमिकों ने दी सुरक्षा की जानकारी, बंकरों में छिपकर बचा रहे जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment