Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनोज तिवारी ने छात्रों को शिक्षण सामग्री बांटी:कहा- बच्चे भविष्य के कर्णधार, उन्हें निखारना सबकी जिम्मेदारी

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के खुटहन स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर सानी में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सतीश जयकृष्ण तिवारी ने पाँच हज़ार छात्रों को शिक्षण सामग्री किट वितरित की। सांसद, फिल्म अभिनेता और गायक मनोज तिवारी 'मृदुल' ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और छात्रों को संबोधित किया। अपने संबोधन में मनोज तिवारी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य के कर्णधार हैं। उन्हें संवारने और निखारने की जिम्मेदारी केवल शिक्षकों की ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि जिस समाज और देश की भावी पीढ़ी उज्ज्वल नहीं होती, उसका पतन निश्चित है। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तिवारी ने यह भी कहा कि बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार शिक्षा और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। उन्होंने गीतों के माध्यम से संदेश दिया कि देश और सनातन धर्म को बाहरी खतरों से ज़्यादा, देश के भीतर जाति, धर्म और मजहब के नाम पर समाज को तोड़ने वाले लोगों से खतरा है। मनोज तिवारी ने इस दौरान अपने लोकप्रिय गीत 'समझ कतहूं नाही गइल, जब ना धाम चौकियां गइल' और पचरा गीत 'निमियां के डरिया मैया डारे लू झेलुअवा' गाकर श्रोताओं का मनोरंजन किया। लोगों के आग्रह पर उन्होंने अपना चिर-परिचित गीत 'हीं हीं हीं हीं हंसि देहेसि पिंकिया के पापा' भी प्रस्तुत किया, जिस पर श्रोता झूम उठे। उन्होंने होली गीत गाकर पंडाल में फाल्गुनी बहार ला दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि बच्चे भले ही शांत दिखते हों, लेकिन वे अभिभावकों, शिक्षकों और बड़ों के आचरण से बहुत कुछ सीखते हैं। उन्होंने लोगों से दिखावा और झूठ बोलने के बजाय सच बोलने की अपील की, जिससे मन को शांति मिलेगी और भावी पीढ़ी सत्य के मार्ग पर चलने को प्रेरित होगी। विधायक रमेश मिश्र ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य अतिथि से बदलापुर को जिला बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने छात्रों को पर्यावरण और जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) गोरखनाथ पटेल ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिल्कीपुर में समाधान दिवस पर 99 शिकायतें:कागजों में निस्तारण दिखाने पर एडीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार
    Next Article
    14 साल बाद मिली लापता छात्रा:युवक पर अपहरण, दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का केस दर्ज, मथुरा में थाने पहुंची पीड़िता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment