Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं लूट मामला: SSP ने SP देहात को सौंपी जांच:ऑडियो में इंस्पेक्टर बोले- कप्तान के पास जाओ, मुझ पर एहसान मत दिखाओ

    3 hours ago

    2

    0

    बदायूं में दंपति से 8.50 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस अभी तक इसे लूट मानने को तैयार नहीं है। इस मामले की जांच एसएसपी अंकिता शर्मा ने एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया को सौंपी है। एसपी देहात ने पीड़ित दंपति को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। इस बीच, कुछ ऑडियो क्लिप सामने आए हैं। पीड़ित का दावा है कि इन ऑडियो में उनकी बातचीत चौकी प्रभारी और एक इंस्पेक्टर से हुई है। इन बातचीत से यह संकेत मिलता है कि पुलिस शुरू में मामले को दबाने या 'मैनेज' करने का प्रयास कर रही थी। यह घटना 19 अप्रैल की रात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में डरेला मोड़ के पास हुई थी। दुंदपुर गांव के बबली और उनकी पत्नी गुलजार रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों का शिकार हुए। बदमाशों ने उनसे जेवरात, 15 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक रोलेक्स घड़ी लूट ली थी। पीड़ित के अनुसार, लूटे गए सोने के मौजूदा भाव के हिसाब से कुल 8.50 लाख रुपये है। पुलिस ने छह दिनों तक इस मामले को दबाए रखा और पीड़ित को जल्द खुलासे का आश्वासन देती रही। अब जब यह मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया है, तो एसपी देहात को जांच सौंपी गई है। सामने आए ऑडियो में पीड़ित एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी से बार-बार मामले का खुलासा करने की गुहार लगा रहा है। जवाब में अधिकारी उसे दरोगा जी से मिलने को कहते सुनाई दे रहे हैं। जब पीड़ित कहता है कि पांच दिन हो गए हैं और वह अपनी पत्नी के साथ कप्तान साहब के सामने पेश होगा, तो इंस्पेक्टर कहते हैं, "जहां जाना है जाओ, मुझ पर एहसान मत करो।" एक अन्य ऑडियो में आसफपुर चौकी प्रभारी रामपाल बताए जा रहे दरोगा भी पीड़ित को सांत्वना देते सुनाई दे रहे हैं। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि उन्हें मामले की जांच सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि तथ्यों को जुटाया जा रहा है और पीड़ित को बयान के लिए बुलाया गया है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने न्याय का आश्वासन देते हुए कहा कि अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार:धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल
    Next Article
    श्रावस्ती को बाल श्रम-बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प:ग्राम स्तरीय समिति की चौपाल में बच्चों के अधिकारों पर चर्चा, तेज हुई मुहिम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment