Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर:मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही को भी लगी गोली; 43 दिन पहले डकैती डाली थी

    10 hours ago

    1

    0

    बदायूं में बुधवार रात 10 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी जितेंद्र उर्फ ढालू ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शेखपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज कुमार और सिपाही अविनाश भी घायल हो गए। गोली दोनों के बाएं हाथ से छूकर निकली है। घायल बदमाश जितेंद्र के अलावा दरोगा और सिपाही को भी जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। उसके सीने में बाईं तरफ गोली लगी थी। दरोगा और सिपाही का इलाज चल रहा है। मुठभेड़ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बदायूं-बिजनौर हाईवे पर शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर हुई। दरअसल, इस्लामनगर थाना क्षेत्र में 19 मई की रात डकैती डाली गई थी। उस रात नजाकत नाम के व्यक्ति के घर में डकैती पड़ी थी। इस मामले में पुलिस पहले ही 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि हापुड़ का रहने वाला जितेंद्र फरार चल रहा था। घायल पुलिसवालों की तस्वीरें… अब जानिए कैसे मारा गया बदमाश एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया- बुधवार रात को पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। जब टीम ने पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने पुलिसवालों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल भी गोली लगने से घायल हुए हैं। बदमाश की पहचान संभल के रहने वाले जितेंद्र उर्फ ढालू के रूप में हुई है। वह मई में इस्लामनगर क्षेत्र में हुई डकैती की घटनाओं में फरार था। उस पर आईजी बरेली रेंज की ओर से 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ अमरोहा, नोएडा समेत कई जिलों में 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। एसएसपी ने बताया- जितेंद्र के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, बड़ी मात्रा में कारतूस और कुछ जेवर मिले हैं। बरामद जेवरों की शिनाख्त कराई जा रही है। जितेंद्र ने 19 मई की रात डाली थी डकैती इस्लामनगर थाना क्षेत्र में 19 मई की रात किसान नजाकत के घर करीब 19 लाख रुपए की डकैती हुई थी। मामले के खुलासे में जुटी पुलिस ने 26 मई की रात मुठभेड़ में संभल जिले के 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में 3 बदमाशों के पैर में गोली लगी थी, जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ था। गिरफ्तार बदमाशों में थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनेठा निवासी किशनपाल, थाना बहजोई क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी मनोज, हापुड़ निवासी भूरा समेत 5 बदमाश शामिल थे। उनके कब्जे से डकैती में लूटे गए जेवरात, 3 तमंचे और कारतूस बरामद किए गए थे। घटना के बाद से पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि इस डकैती का मास्टरमाइंड जितेंद्र था, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 5 लोगों की मौत, मां-बेटी, नाना-नातिन की जान गई उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के साढ़े 4 बजे स्लीपर बस ने अर्टिगा कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 बच्चियां हैं। बस हरियाणा से बिहार जबकि कार लखनऊ से आगरा जा रही थी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश के 'लालू यादव' ने इंस्पेक्टर को हौंका:अयोध्या वालों का दिल जीत रहे मंत्री, SP की कुर्सी पर बहूरानी की अदाकारी
    Next Article
    लखनऊ में बारिश, सहारनपुर में बादल छाए:सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट; फतेहपुर रहा सबसे गर्म शहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment