Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत:जरीफनगर थाना क्षेत्र में चार घायल, देर रात इलाज के दौरान गई जान

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में घायल एक और युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हैं। यह घटना जरीफनगर थाना क्षेत्र के नाधा कस्बे के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दूसरे घायल युवक ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कादरनगर गांव निवासी मोहित (19) पुत्र जोगेंद्र अपने चचेरे भाई मनोज (18) और अंकित (18) के साथ बाइक से नाधा कस्बे से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सोनभुड़ी गांव, थाना जरीफनगर निवासी अर्जुन (19) पुत्र नाथूराम, कृपाल और एक अन्य युवक सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में मोहित की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने देर रात इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। अन्य चार घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलने पर जरीफनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से मृतकों के परिवारों में दुख का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी प्राची सिंह ने लूटकांड की कमान संभाली:अम्बेडकरनगर में चार्ज संभालते ही घटनास्थल का किया मुआयना
    Next Article
    लखनऊ में बिना पिलर के बना म्यूजियम:हेरिटेज एंड आर्ट में देखोगी अवध की तहजीब; इतना लगेगा टिकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment