Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में बाइक भिड़ंत, युवक की मौत:पिता घायल, बेटी के घर से होली की परंपरा निभाकर लौट रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बदायूं-फर्रुखाबाद सीमा पर स्थित अटैना पुल पर उसहैत थाना क्षेत्र में हुआ। उसहैत के गांव नगरिया अभय निवासी ब्रजपाल (45) अपने बेटे कौशल (22) के साथ एटा के थाना अलीगंज इलाके के गांव राया में अपनी बहन के घर 'गमी की होली' की परंपरा निभाने गए थे। पिता-पुत्र वहां से अपने घर लौट रहे थे। अटैना पुल पर उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में ब्रजपाल और कौशल गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए, बताया जा रहा है कि वे फर्रुखाबाद के कंपिल इलाके के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने कौशल को मृत घोषित कर दिया, जबकि ब्रजपाल का इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, कौशल इंटरमीडिएट का छात्र था। वह तीन भाइयों में मझला था और उसकी तीन बहनें भी हैं। इनमें से दो बहनों और एक भाई की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर सब्सिडी दी:प्रदेश भर में होली पर रिफिल वितरण कार्यक्रम शुरू
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में होली पर 5 दिन की छुट्टी:जिलाधिकारी ने स्थानीय अवकाश की डेट बदली, नया आदेश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment