Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में बंदरों का झुंड नवजात को उठा लाया:लोगों ने बचाई जान, परिवार ने तीन दिन संभाला, अब चाइल्ड लाइन की देखरेख में

    8 hours ago

    1

    0

    बदायूं जिले में एक नवजात शिशु को बंदरों का झुंड कहीं से उठाकर ले आया। आधी रात में बंदरों ने एक छत पर नवजात को घेर रखा था। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और तीन दिनों तक अपने पास रखा। बाद में पुलिस ने शिशु को अपनी कस्टडी में लेकर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। यह घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के तारापुर गांव की है। बुधवार सुबह करीब चार बजे गांव की छाया नामक महिला को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। परिवार के सदस्यों के साथ छत पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि एक खाली मकान की छत पर बंदरों के झुंड के बीच एक नवजात शिशु नग्न अवस्था में रो रहा था। परिवार ने बंदरों को भगाकर बच्चे को उठा लिया। दिन निकलने पर गांव वालों को इसकी जानकारी हुई और बच्चे को देखने के लिए भीड़ जुट गई। अगले दो दिनों तक यह बच्चा इसी परिवार के पास रहा, जिसकी उन्होंने देखभाल की। आज गोपनीय सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपनी कस्टडी में ले लिया। शिशु को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया और चाइल्ड लाइन को भी सूचित किया गया। चाइल्ड लाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और नवजात को जिला मुख्यालय ले आई। फिलहाल, नवजात को जिला महिला अस्पताल की केएमसी (कंगारू मदर केयर) यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी देखरेख कर रहे हैं। चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर कमल शर्मा ने बताया कि बच्चे की हालत स्थिर है और उसकी जांचें की जा रही हैं। डिस्चार्ज होने के बाद उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा, जो उसके भविष्य का फैसला लेगी। कम वजन का है नवजात वहीं एसएनसीयू प्रभारी डॊ. संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि बच्चे का वजन सामान्य से कम तकरीबन दो किलो है। जबकि नार्मल बेबी ढाई किलो के आसपास का होता है। फिलहाल उसे केएमसी में रखा गया है। कोई दिक्कत होने पर एसएनसीयू में शिफ्ट किया जाएगा। उसकी जांचों की रिपोर्ट कल आएगी। इसी आधार पर आगे फैसला होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में मजदूर ने पंखे से लटककर जान दी:पत्नी 2 बच्चों के साथ मायके गई थी, पिता बोले- नशे का आदी था
    Next Article
    किशोरी से दुष्कर्म मामले में फैसला:दोषी अजब सिंह को 12 वर्ष कारावास, 35 हजार अर्थदंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment