Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में मजदूर ने पंखे से लटककर जान दी:पत्नी 2 बच्चों के साथ मायके गई थी, पिता बोले- नशे का आदी था

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र के पावा गांव में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अजय कुमार पुत्र धर्मराज के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुई। अजय कुमार ने अपने घर के कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उसके पिता धर्मराज ने बताया कि अजय नशे का आदी था। घटना से एक दिन पहले अजय की पत्नी गायत्री अपने दो बच्चों के साथ मायके चली गई थी। अजय अपने चार भाइयों में मझला था। सूचना मिलने पर माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई आरोप नहीं मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर DM ने वेतन रोकने के निर्देश दिए:IGRS शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, SDM सदर समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई
    Next Article
    बदायूं में बंदरों का झुंड नवजात को उठा लाया:लोगों ने बचाई जान, परिवार ने तीन दिन संभाला, अब चाइल्ड लाइन की देखरेख में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment