Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में हिट एंड रन, बोलेरो ने 5 को रौंदा:3 की मौत, 120 की स्पीड में 18km दौड़ाई; अलर्ट मिला, पुलिस पकड़ नहीं पाई

    7 hours ago

    1

    0

    बदायूं में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां बेकाबू तेज रफ्तार बोलेरो ने 5 युवकों को रौंद दिया। इसमें से 3 की मौत हो गई। पहले उसने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी, फिर भागने के चक्कर में एक और युवक को कुचल दिया। इसमें से दो की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। करीब 20 मिनट बाद 18 किलोमीटर दूर एक और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त बोलेरो की स्पीड 120 के आसपास थी। घटना के बाद आरोपी ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश की जा रही है। वाहन की पहचान कर जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए- जानिए पूरा मामला पहला हादसा- रविवार शाम करीब 5 बजे बहेड़ी मोड़ के पास हुआ। बरेली के करतौली गांव निवासी 25 साल के मुकेश और उनके बहनोई मदनलाल (50) दबिहारी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। दोनों को गंभीर चोट गाई। मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मदनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ने भागने के दौरान सड़क से गुजर रहे लऊआ गांव के 20 साल के विशाल सिंह को भी रौंद दिया। उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मदनलाल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बदायूं से बिल्सी की ओर भाग रहा था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने बिल्सी थाने को अलर्ट किया, लेकिन कार चालक ने रास्ता बदल लिया। दूसरा हादसा रोशननगर मोड़ पर हुआ। यहां बरामय खेड़ा निवासी बदलू (55) अपने साथी शान मोहम्मद के साथ खेत से लौट रहे थे। वे बाइक से घर जा रहे थे, तभी उसी बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बदलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ चल रहे शान मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक एक बार फिर मौके से फरार हो गया। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला:बाराबंकी में विदाई से पहले खुला राज; नेग लेने पहुंचे किन्नर अपने साथ ले गए बाराबंकी में शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला। बात फैलते ही बाराती भागने लगे। गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले किन्नर समुदाय के लोग उसे लेकर चले गए। घटना शुक्रवार की है, गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए बाराती पहुंचे। बारात का स्वागत सत्कार हुआ। जयमाल के बाद 7 फेरे हुए। सुबह दुल्हन की विदाई होनी थी। इससे कुछ देर पहले किन्नर नेग मांगने पहुंचे। दूल्हे को देखते ही उन्होंने पहचान लिया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लुटेरों ने बेटे के सामने बाप की हत्या की:बहू डरकर बेड के नीचे छिपी, श्रावस्ती में घर में घुसकर वारदात
    Next Article
    राजपूत करणी सेना अध्यक्ष ने जारी किए फायरिंग VIDEO:बोला- शिवालिक फॉर्म हत्याकांड में विदेशी पिस्टल इस्तेमाल हुए, हमें ढूंढने की जरूरत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment