Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में जलभराव से रोजेदारों को परेशानी:गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा, नगर पालिका की अनदेखी पर सीएम से शिकायत

    5 hours ago

    1

    0

    बदायूं के उझानी में जलभराव और खराब सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। मानकपुर रोड पर मुस्लिम समाज के लोगों को रमजान के दौरान नमाज के लिए आते-जाते समय पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मानकपुर रोड पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रमजान के पवित्र महीने में सफाई का विशेष महत्व होता है, लेकिन रोजे शुरू होने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। गंदगी से भरी नालियां और सड़कों पर जमा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थानीय निवासी मोहम्मद तौफीक ने इस संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका कार्यालय भी गए थे, लेकिन वहां के कर्मचारियों ने टालमटोल कर दिया। नियमित सफाई न होने के कारण गलियों में पानी बह रहा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के चलते अब यह मामला मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से उठाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों का धरना:सरकार पर गरीबों और युवाओं के अधिकारों के हनन का आरोप
    Next Article
    बुलंदशहर में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या:पुलिस ने नीरज हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment