Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में पास्ता मसाला, घी और चायपत्ती के सैंपल फेल:मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, होली से पहले 9 कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण, दीपक स्वीट्स का घी घटिया क्वालिटी

    1 hour ago

    1

    0

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बरेली में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग द्वारा पूर्व में लिए गए कई नामी और स्थानीय प्रतिष्ठानों के खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें पास्ता मसाला, घी, तेल और मसालों को असुरक्षित और अधोमानक (सब-स्टैंडर्ड) पाया गया है। इन प्रतिष्ठानों के सैंपल पाए गए असुरक्षित जांच रिपोर्ट के मुताबिक, परसाखेड़ा स्थित एचएन फूड प्रोडक्ट्स का 'चटपटा पास्ता मसाला' असुरक्षित पाया गया है, इसमें फंगल ग्रोथ मिली है। वहीं, श्यामगंज स्थित मूर्ति इण्टरप्राइजेज का भुना चना औरामाईन रंग से रंगा हुआ मिला। इसके अलावा, रिच इण्डिया टी (श्यामगंज) की चायपत्ती में प्रतिबंधित 'सनसेट यलो' रंग पाया गया है। इज्जतनगर के मुल्ला जी चावल वाले के यहां से लिए गए 'सप्तऋषि ब्राण्ड' के मिर्च पाउडर में हानिकारक सूडान रंग की पुष्टि हुई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्यवाही से जुड़ी कुछ तस्वीरें…. घी, तेल और मसालों में भी मिलावट शहर के नामी प्रतिष्ठान दीपक स्वीट्स एण्ड आईसक्रीम (सिविल लाइन्स) का घी जांच में अधोमानक पाया गया है। इसी तरह, नारियावल स्थित बाला जी ट्रेडर्स का 'राजहंस रिफाइंड सोयाबीन ऑयल' और मुल्ला जी चावल वाले के यहाँ से लिए गए धनिया व हल्दी पाउडर भी मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। विभाग ने सभी संबंधित कारोबारियों को 30 दिन के भीतर अपील करने का समय दिया है, वरना कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। होली को लेकर विशेष अभियान: कोल्ड स्टोरेज पर छापा आगामी होली पर्व को देखते हुए डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी की गई। टीम ने फरीदपुर तहसील के 09 कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया, जिसमें खामियां मिलने पर उन्हें सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। दूध और पनीर के नमूने लैब भेजे गए गुरुवार को टीम ने शिफा डेरी (परसौना रोड) और आयूष कुमार शर्मा (प्रेमनगर) के यहां से मिश्रित दूध के नमूने लिए। वहीं, नारियावल स्थित राजेश मिल्क क्रीम विक्रेता के यहां से पनीर का सैंपल भरा गया। इन सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय लैब भेज दिया गया है। विभाग ने साफ किया है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रावतपुर में करंट लगने से युवक की मौत:टाइल्स लगाते समय हुआ हादसा, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
    Next Article
    सहारनपुर में 280 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त:सवा लाख का जुर्माना लगा, नगर निगम ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment