Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 280 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त:सवा लाख का जुर्माना लगा, नगर निगम ने की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई की है। गुरुवार शाम चिलकाना रोड स्थित बालपुर क्षेत्र की एक हौजरी फैक्ट्री पर छापा मारा गया। इस दौरान फैक्ट्री के गोदाम से लगभग 280 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन, प्लास्टिक गिलास, कटोरी और चम्मच सहित अन्य सामग्री बरामद हुई। नगर निगम ने फैक्ट्री संचालक पर सवा लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह कार्रवाई नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीन शाह के नेतृत्व में की गई। नगर निगम की टीम ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी को अंजाम दिया। डॉ. प्रवीन शाह ने बताया कि उन्हें बालपुर स्थित हौजरी फैक्ट्री में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी।सूचना की पुष्टि के बाद प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा। छापेमारी के दौरान गोदाम में रखे कंटेनरों की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री मिली। नियमों के इस उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने मौके पर ही सवा लाख रुपये का जुर्माना वसूला। बरामद की गई सभी प्रतिबंधित सामग्री को नगर निगम की गाड़ियों में भरकर निगम परिसर लाया गया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस कार्रवाई में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच.बी. गुरुंग, उनकी टीम, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहारनपुर के सहायक अभियंता संजय कुमार सहित कई अधिकारी शामिल रहे। नगर निगम की ओर से मुख्य सफाई निरीक्षक परमानंद और इंद्रपाल, सफाई निरीक्षक नीरज, राजवीर, आशीष, अमित चौधरी, सोमकुमार तथा प्रवर्तन दल के जवान भी अभियान का हिस्सा थे। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में पास्ता मसाला, घी और चायपत्ती के सैंपल फेल:मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, होली से पहले 9 कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण, दीपक स्वीट्स का घी घटिया क्वालिटी
    Next Article
    कानपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री सिडिंकेट पकड़ा:14 यूनिवर्सिटी की 900 डिग्रियां मिलीं, MSC पास मैथ टीचर सरगना;1.50 लाख में Btech कराते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment