Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में ज्वेलरी शॉप में चोरी का प्रयास:मथुरा का शातिर चोर तमंचे और औजारों के साथ गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं के उझानी कस्बे में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी का प्रयास करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और चोरी के उपकरण बरामद हुए हैं। यह घटना मंगलवार रात कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित नमन ज्वेलर्स नामक दुकान पर हुई। बदमाशों ने दुकान के चेनल कुंडे काटने की कोशिश की थी। पड़ोसी चंद्रप्रकाश ने आहट सुनकर दुकान मालिक राकेश जिंदल को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर अन्य व्यापारी भी मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने एक शातिर चोर को पकड़ लिया। हालांकि, गैंग के अन्य सदस्य मौके से फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी की पहचान मथुरा के शक्तिनगर महोली रोड थाना बाग बहादुर कोतवाली निवासी ब्रजेश के रूप में हुई है। उसके पास से कटर, छैनी जैसे चोरी के उपकरण भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने ब्रजेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट और चोरी के प्रयास के तहत एफआईआर दर्ज की है। एसएचओ प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एनडीपीएस और चोरी के तीन अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति आवेदन में गड़बड़ी:स्वीकृत सीट से अधिक आवेदन पोर्टल पर अपलोड किए; जांच और संशोधन के आदेश
    Next Article
    अमृतसर-पटना वाया लखनऊ होली स्पेशल ट्रेन आज से शुरू:यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 3 फेरे लगाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment