Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU कैंपस में गूंजा हर-हर महादेव:कुलपति ने पत्नी संग किया पूजन, विशाल भंडारे में हजारों छात्रों ने छका महाप्रसाद

    12 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) का परिसर बुधवार को पूरी तरह शिव भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कैंपस स्थित श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य पर आयोजित विशाल भंडारे ने सेवा और श्रद्धा की एक नई मिसाल पेश की। इस भव्य आयोजन की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और उनकी पत्नी डॉ. वंदना पाठक द्वारा भगवान शिव की विशेष आराधना और रुद्राभिषेक के साथ हुई। भक्तिभाव से पूर्ण इस अनुष्ठान के संपन्न होते ही महाप्रसाद वितरण का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर होते-होते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विश्वविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं ने अपनी क्लास और पढ़ाई के बीच इस दिव्य भंडारे में शिरकत की और मन भरकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की रौनक तब और बढ़ गई जब छात्रों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में बाहरी श्रद्धालुओं ने भी महादेव के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान श्री विश्वेश्वर सेवा समिति के सदस्यों ने पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्था संभाली। इस धार्मिक उत्सव के दौरान कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा और उपकुलसचिव प्रमोद कुमार मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी रही। समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.पी. सिंह, कोषाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पंकज मिश्रा और चंद्रिका त्रिपाठी जैसे पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में जी-जान लगा दी। मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि इस तरह के आयोजन कैंपस में न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। देर शाम तक चले इस भंडारे ने पूरे विश्वविद्यालय परिवार को भक्ति के एक सूत्र में पिरोए रखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में किन्नर की बहन के अश्लील फोटो वायरल:दो गुटों की रंजिश में जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    लूट के आरोपी को 9 साल 11 माह की सजा:2015 में 20 टन दाल लूटने का मामला, पांच गवाहों की गवाही पर आजमगढ़ कोर्ट का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment