Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में कांवड़ यात्रा के लिए बदली यातायात व्यवस्था:बरेली-मथुरा हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, शुक्रवार रात से लागू हुआ डायवर्जन

    4 hours ago

    1

    0

    सावन की शुरुआत के साथ ही बदायूं में कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। शुक्रवार रात 8 बजे से बरेली-मथुरा हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह डायवर्जन सोमवार रात तक प्रभावी रहेगा, ताकि कांवड़ियों का आवागमन सुरक्षित और निर्बाध बना रहे। प्रशासन ने कछला गंगाघाट से लेकर हाईवे तक व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग, वाहन चेकिंग और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, पहले दिन कांवड़ियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया गया। भारी वाहनों को रोका, हल्के वाहनों को वैकल्पिक मार्ग डायवर्जन का सबसे अधिक असर मालवाहक वाहनों पर पड़ा। ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को जिले की सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, जबकि हल्के वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया। यातायात पुलिस ने पूरी रात वाहनों को डायवर्ट कर कांवड़ मार्ग को खाली रखा। शनिवार से बढ़ने की उम्मीद है श्रद्धालुओं की संख्या पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा अभी शुरुआती चरण में है। शनिवार रात से कछला गंगाघाट पर जल भरने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए पहले दिन व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई, ताकि भीड़ बढ़ने पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी प्रशासन ने इस बार पिछले वर्षों की तुलना में अधिक व्यापक तैयारियां की हैं। कछला घाट से कांवड़ मार्ग तक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, कंट्रोल रूम की स्थापना, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार गश्त की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में एकल-दिव्यांग महिला-पुरुषों को बांटी जरूरत की सामग्री:संस्था ने स्वास्थ्य और आजीविका में सहयोग का दिया भरोसा
    Next Article
    Lock Upp 2 में Shivangi Joshi के सीक्रेट को Fake बताने वाले ट्रोल्स को बहन ने दिया करारा जवाब, कहा- 'मेरी बहन झूठी नहीं है...' VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment