Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग:पांच फायर टेंडर मौके पर, लाखों के नुकसान का अनुमान

    6 hours ago

    1

    0

    बदायूं के खैराती चौक स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में रविवार दोपहर आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय और दो थानों का पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद रहा। यह घटना दोपहर करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। खैराती चौक से सब्जी मंडी जाने वाली सड़क पर 'ज्योति स्टोर्स' नाम से एक बड़ी रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। रविवार होने के कारण दुकान बंद थी। जब दुकान से धुएं का गुबार और आग की लपटें उठने लगीं, तो आसपास के व्यापारियों ने दुकान मालिक ज्योति वैश्य को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ज्योति वैश्य ने जब शटर उठाने का प्रयास किया, तो वह गर्म था। दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दुकान की दीवार हटवाकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इसी दौरान आग दुकान की दूसरी मंजिल तक फैल गई, जिससे आसपास के व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया। नगर पालिका के टैंकरों के साथ-साथ चार अतिरिक्त फायर टेंडर भी घटनास्थल पर बुलाए गए। सदर कोतवाली और सिविल लाइंस थानों की पुलिस के साथ सीओ सिटी ने भी पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। हालांकि, कपड़ों में लगी आग के कारण अभी भी अलग-अलग स्थानों से धुआं और हल्की लपटें उठ रही हैं। सीएफओ रामराजा यादव ने बताया कि पांच दमकल गाड़ियां सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि धुआं पूरी तरह से खत्म होने में कुछ समय लगेगा, लेकिन आग लगभग बुझाई जा चुकी है। हादसे के कारणों की जांच बाद में की जाएगी। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि ईद की खरीदारी के चलते दुकान में भारी मात्रा में सामान मौजूद था। व्यापारी के अनुसार, आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेताओं ने कांशीराम की जयंती पर दी श्रद्धांजलि:कौशांबी में उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
    Next Article
    विधायक मनोज प्रजापति बोले- मेडिकल कॉलेज बनवाने का सपना अधूरा:कहा- हमीरपुर को फोरलेन सड़कों से जोड़ा, भाजपा सरकार में दंगाई यूपी छोड़कर भाग गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment