Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक मनोज प्रजापति बोले- मेडिकल कॉलेज बनवाने का सपना अधूरा:कहा- हमीरपुर को फोरलेन सड़कों से जोड़ा, भाजपा सरकार में दंगाई यूपी छोड़कर भाग गए

    8 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर सदर सीट से भाजपा विधायक डॉ. मनोज प्रजापति जिन्होंने अपनी पहली पारी में चार साल का कार्यकाल पूरा किया है। अब दूसरी पारी की तैयारी में जुटे हैं। विधायक ने चार साल में कराए बड़े कामों को गिनाया। विधायक का कहना है - 25 करोड़ से आवासीय स्कूल बनवा रहा हूं। हालांकि जिले में मेडिकल कालेज बनवाने का सपना उनका अभी अधूरा है। भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: कोई बड़ा काम जो अपने चार साल में कराया हो? जवाब: शिक्षा के क्षेत्र में रीवन गांव में 25 करोड़ से आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है, जो एक साल में चालू हो जायेगा। मोराकांदर गांव में बेतवा नदी पर दीर्घ सेतु का निर्माण चल रहा है, जिससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी। परेहटा किसवाही ऐसे ऐसे गांव थे जहां के लोग कनेक्टिविटी के लिए तरस रहे थे वहां भी पुलों का निर्माण हो चुका है। बांदा हमीरपुर का रोड फोर लेन हो चुका है, मौदहा में डिग्री कॉलेज के रास्ते में पड़ने वाले करोड़न नाले पर पुल बन चुका है। छिमौली में पुल बन चुका है। इन बड़े कामों से जनता को लाभ होगा। सवाल: ऐसा कोई बड़ा काम जो रह गया, जिसे आप करना चाहते थे? जवाब: हमारा सपना था कि इस सरकार अपने संसाधनों से यहां एक मेडिकल कालेज का निर्माण कराऊं। लेकिन दुर्भाग्य से उसे पीपीपी मोड पर डाल दिया गया। कई बार उसके टेंडर हुए लेकिन प्राइवेट कंपनी उसमें आई नहीं। मैंने विधानसभा की कार्यवाही में भी इसे रखा था कि सरकार इसमें काम कराए। मेरा प्रयास रहेगा कि ज़िले में सरकार के संसाधनों से मेडिकल कालेज बने। सवाल: चार साल के कार्यकाल में दस में से खुद को कितने नंबर देंगे? जवाब: अगर मुझे ही मूल्यांकन करना है तो मैं खुद को 10 में से 10 नंबर ही दूंगा। सवाल: हमीरपुर से गुजरे नेशनल हाईवे–34 पर हादसे बहुत होते हैं, इसे लेकर क्या प्रयास किए? जवाब: 5700 करोड़ की लागत से ग्रीन कॉरिडोर बनना है जिसका टेंडर हो गया है। इसके बनने के बाद हमें ट्रैफिक में काफी राहत मिलेगी। हाईवे को फोर लेन करने की बात की है, जिसमें सरकार सकारात्मक सोच रही है। सवाल: 2027 चुनाव को लेकर आपकी क्या तैयारी है? जवाब: भाजपा सरकार आने के बाद पहले जहां उपद्रव होता था, वहां उत्सव होने लगे। दंगाई भाग गए। जितने भी विकास के काम हमने अपनी विधानसभा में कराए, उनको हम चुनाव में लेकर जाएंगे। प्रदेश में साधे दस करोड़ लोगों को उज्ज्वला कनेक्शन मिले। महिलाओं के उत्थान के लिए नेशनल रूरल लाइवली मिशन से जोड़कर लगभग 58 हजार करोड़ रुपए समूह की महिलाओं को सशक्त करने के लिए लगाए गए। इन्हें लेकर चुनाव में जाएंगे। सवाल: आपको कितनी उम्मीद है कि भाजपा आपको टिकट देगी? जवाब : टिकट महत्व नहीं रखता है। हम विचारधारा से भारतीय जनता पार्टी में जुड़े हुए हैं। पार्टी के साथ रहकर हमें काम करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग:पांच फायर टेंडर मौके पर, लाखों के नुकसान का अनुमान
    Next Article
    रामायण पार्क में होली मिलन समारोह, 15 महिलाएं सम्मानित:हेल्प यू ट्रस्ट ने 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' भावना को समर्पित किया कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment