Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेताओं ने कांशीराम की जयंती पर दी श्रद्धांजलि:कौशांबी में उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    5 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज के महानायक कांशीराम की 92वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर मंझनपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और मंझनपुर से विधायक इंद्रजीत सरोज तथा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कांशीराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। नेताओं ने कांशीराम के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। विधायक इंद्रजीत सरोज ने कहा कि कांशीराम के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने सामाजिक समानता, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को नई दिशा दी थी। सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने जोर दिया कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में बराबरी और न्याय की स्थापना संभव है। इस अवसर पर मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के आदर्शों को अपनाने तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नजीबाबाद में झगड़े में घायल बुजुर्ग की मौत:9 मार्च को विवाद में हुआ था घायल, इलाज के दौरान दम तोड़ा
    Next Article
    बदायूं में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग:पांच फायर टेंडर मौके पर, लाखों के नुकसान का अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment