Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में रोटावेटर में पैर फंसने से किसान की मौत:खेत में जुताई करते समय हादसा, बुरी तरह कटा; तेज साउंड में नहीं सुनाई दी चीख-पुकार

    6 hours ago

    1

    0

    ​बदायूं जनपद के उझानी कोतवाली क्षेत्र स्थित गाँव रौली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहाँ खेत की जुताई करते समय रोटावेटर में फंसकर एक किसान की जान चली गई। मृतक की पहचान रौली निवासी 55 वर्षीय नेकसू पुत्र फतेह के रूप में हुई है। रोटावेटर में बुरी तरह कटने से घायल जानकारी के अनुसार, नेकसू अपने खेत में रोटावेटर से जुताई करवा रहे थे। उस समय ट्रैक्टर पर तेज आवाज में साउंड बज रहा था। जुताई के दौरान अचानक नेकसू का पैर फिसल गया और वह सीधे चलते हुए रोटावेटर की चपेट में आ गए। ट्रैक्टर पर बज रहे शोर के कारण चालक को किसान की चीखें सुनाई नहीं दीं, जिससे नेकसू के पैर रोटावेटर में बुरी तरह कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। CHC में इलाज के दौरान मौत परिजन आनन-फानन में घायल नेकसू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उझानी पहुँचे। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गाँव में शोक की लहर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यापारियों ने राहगीर से की मारपीट:रास्ता मांगने पर पीटा,अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध कर रहे थे
    Next Article
    फिरोजाबाद में युवक को गोली मारी, गर्दन में छर्रे लगे:ट्रैक्टर-ट्रॉली से बालू डालने गया था, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment