Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यापारियों ने राहगीर से की मारपीट:रास्ता मांगने पर पीटा,अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध कर रहे थे

    4 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद में होली के मद्देनजर सिटी नगर पालिका द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों ने हंगामा किया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने रास्ता मांगने पर एक बाइक सवार राहगीर से मारपीट की। अभियान के तहत कुछ व्यापारियों का सामान जब्त किए जाने से वे नाराज हो गए। उन्होंने मुख्य सड़क से गांधी चौक जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया और चेयरमैन तथा अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद व्यापारी सड़क पर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान जब बाइक सवार राहगीरों ने रास्ता मांगा, तो कुछ व्यापारियों ने उनके साथ हाथापाई और मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले में पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है। होली पर्व के नजदीक आने और बाजारों में भीड़ को देखते हुए, शामली नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन ने शिव मूर्ति से लेकर सब्जी मंडी और गांधी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। टीम ने सब्जी मंडी में दुकानों के बाहर रखे कुछ सामान को जब्त कर लिया था। बाद में, अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र सोलंकी के कार्यालय में व्यापारियों और पालिका के बीच एक समझौता हुआ। समझौते के अनुसार, पालिका द्वारा अभियान चलाने से एक घंटा पहले व्यापारियों को चेतावनी दी जाएगी। यदि इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है, तो कार्रवाई करते हुए सामान जब्त कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिसकर्मी फोन पर बोला- 'तुम पैसे दो, उसको उठा लेंगे':अमृतपुर के राजेपुर थाना का मामला, साथी ने VIDEO बनाया
    Next Article
    बदायूं में रोटावेटर में पैर फंसने से किसान की मौत:खेत में जुताई करते समय हादसा, बुरी तरह कटा; तेज साउंड में नहीं सुनाई दी चीख-पुकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment