Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में शादी समारोह से बच्ची का अपहरण, VIDEO:गोद में लेकर भागते हुए दिखा, 40 मिनट बाद सकुशल मिली मासूम

    18 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक शादी समारोह से छह साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना उझानी कस्बे की है। परिजनों और पुलिस की खोजबीन के बाद बच्ची लगभग 40 मिनट बाद सकुशल मिल गई। यह घटना 10 फरवरी को उझानी स्थित कामधेनु धर्मशाला में हुई। बच्ची के माता-पिता अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब एक बजे जयमाल के समय दंपति ने अपनी बेटी को धर्मशाला के एक कमरे में सुलाया और खुद स्टेज पर फोटोग्राफी के लिए चले गए। कुछ देर बाद जब वे लौटे, तो बेटी कमरे से गायब मिली। यह देखकर माता-पिता और रिश्तेदार हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत धर्मशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में एक व्यक्ति सोती हुई बच्ची को कंधे पर उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया। घटना की सूचना तत्काल यूपी 112 को दी गई, जिसके बाद पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजनों ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। लगभग 40 मिनट बाद बच्ची उझानी में ही रामलीला मैदान के गेट पर रोती हुई मिली। बच्ची ने परिजनों को बताया कि अपहर्ता उसे कुछ दूर कंधे पर ले गया था, जिसके बाद वह उसे बाइक से ले जा रहा था। बच्ची के शोर मचाने पर अपहर्ता उसे अचानक गिराकर भाग निकला। एसएचओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। हालांकि, परिजन फिलहाल इस मामले में खामोशी साधे हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण:ललितपुर में शिक्षकों को प्रतिभा पहचानने और संवारने पर जोर देने को कहा
    Next Article
    हिन्दू महासभा ने नए एसपी का स्वागत किया:रेस्टोरेंटों में 'बंद केबिन', यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment