Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिन्दू महासभा ने नए एसपी का स्वागत किया:रेस्टोरेंटों में 'बंद केबिन', यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर ज्ञापन सौंपा

    20 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में अखिल भारत हिन्दू महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नवागत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा के नेतृत्व में संगठन ने एसपी कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत किया और कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा सामाजिक मर्यादा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने एसपी मिश्रा को गुलदस्ता और शिव दरबार की तस्वीर भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद, जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने जनपद में व्याप्त कुछ व्यवस्थागत कमियों की ओर पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित किया। ज्ञापन में शहर के रेस्टोरेंटों में अवैध रूप से संचालित 'बंद केबिन' पर चिंता व्यक्त की गई। संगठन ने आशंका जताई कि इन केबिनों में संदिग्ध गतिविधियां हो सकती हैं और मांग की कि सिविल ड्रेस में पुलिस टीम भेजकर ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच की जाए। इसके अलावा, प्रमुख बाजारों और चौराहों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण चरमराई यातायात व्यवस्था का मुद्दा उठाया गया। महासभा ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई और नियमित अभियान चलाने पर जोर दिया। पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर भी शिकायत की गई। ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में भर्ती हुए कुछ पुलिसकर्मियों के आचरण से जनता में असंतोष है। संगठन ने पुलिस विभाग की छवि सुधारने के लिए कर्मियों को विनम्र और संयमित व्यवहार के निर्देश देने का अनुरोध किया। रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई। संगठन ने ठेलों के आसपास शराब पीने वालों और 'ड्रंक एंड ड्राइव' करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जनपद में शांति और सुरक्षा को मजबूत करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवागत एसपी इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करेंगे और आवश्यक निर्देश जारी करेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अमन संजोग, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश अग्निहोत्री, युवा जिला उपाध्यक्ष राहुल राठौर, दीपक रस्तोगी, वीरेंद्र कुमार, प्रतीक ठाकरे और अनूप शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में शादी समारोह से बच्ची का अपहरण, VIDEO:गोद में लेकर भागते हुए दिखा, 40 मिनट बाद सकुशल मिली मासूम
    Next Article
    कानपुर में लेखपाल का 500 रुपए लेते VIDEO:बिधनू में खसरा बनाने के लिए 2 हजार मांगे, SDM- बोले जांच के दिए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment