Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में ट्रेडर्स मॉल में लगी आग:करोड़ों के नुकसान, बदायूं में दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

    8 hours ago

    1

    0

    बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी में बुधवार देर रात हाईवे किनारे स्थित एक बड़े मॉल में भीषण आग लग गई। मुरादाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित सत्या ट्रेडर्स मॉल में रात करीब 11 बजे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें पूरे प्रतिष्ठान में फैल गईं और मॉल धू-धू कर जलने लगा। आग की तेज लपटें और आसमान में उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। इससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हाईवे से गुजर रहे लोग और आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक बताया जा रहा है कि मॉल के अंदर बड़ी मात्रा में घरेलू और कारोबारी सामान रखा हुआ था। आग लगने के बाद फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री तेजी से जलने लगी। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही समय में मॉल का अधिकांश हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही थाना फैजगंज बेहटा पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कई घंटों तक कड़ी मशक्कत करते हुए आग बुझाने का अभियान चलाया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। करोड़ों के नुकसान की आशंका मॉल के स्वामी संजय गर्ग बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की तीव्रता के कारण मॉल के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया और इमारत का बड़ा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। कारणों की जांच में जुटा प्रशासन घटना के बाद देर रात तक इलाके में लोगों की भीड़ लगी रही और आग की भयावहता को लेकर चर्चा होती रही। हाईवे किनारे स्थित अन्य प्रतिष्ठानों के संचालक भी इस घटना से चिंतित दिखाई दिए। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि आग देर रात लगी थी। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में नई पुलिस चौकी कस्बा छपार का उद्घाटन:एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने किया उद्घाटन, बोले- सुरक्षा और सहायता में तेजी आएगी
    Next Article
    आज मेरठ आएंगे पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी:सपा पार्टी कार्याल पर बैठक करेंगे, रोजा इफ्तार में भी शामिल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment