Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत:एक अधेड़ की मौत, पत्नी समेत दो महिलाएं घायल

    14 hours ago

    1

    0

    बदायूं में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में मृतक की पत्नी समेत दो महिलाएं घायल हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह दुर्घटना सहसवान कोतवाली क्षेत्र में इस्लामनगर-सहसवान रोड पर मानकपुर गांव के पास हुई। इस्लामनगर इलाके के नदेरी गांव निवासी शायर अली (55) अपनी पत्नी सलमा (50) और बुआ भूरी के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शायर अली, उनकी पत्नी और बुआ गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां शायर अली को मृत घोषित कर दिया गया। घायल सलमा और भूरी का इलाज जारी है। दूसरी बाइक पर सवार लोग घटना के बाद अपनी बाइक समेत मौके से फरार हो गए। सहसवान के एसएचओ धनंजय सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और घायलों का उपचार किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीडीए ने भाजपा नेता की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर:JCB लगाकर की जा रही है कार्रवाई, नेता की पीएम-सीएम के साथ तस्वीर
    Next Article
    फतेहपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:11 महीने पहले तमंचे के बल पर लूट की थी, 7 को पहले ही जेल भेजा जा चुका है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment